Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, फरहान अख्तर ने कहा- मेरा मन नहीं मानता कि आप अब साथ नहीं

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। जहां फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह को अर्पित एक लंबा सा ट्वीट किया है। वहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स जैसे शाहरुख खान, सनी देओल, तापसी पन्नू, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा ने भी फ्लाइंग सिख को श्रद्धांजली अर्पित की है।

Bollywood celebs Shah Rukh Khan Sunny Deol Priyanka Chopra Taapsee Pannu  mourn on death of legendary Milkha Singh
X

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, फरहान अख्तर ने कहा- मेरा मन नहीं मानता कि आप अब साथ नहीं

फ्लाइंग सिख नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) इस बार कोरोना से जंग हार गए। मिल्खा सिंह को 20 मई को कोरोना हुआ था। जिसके बाद 3 जून को ऑक्सीजन लेवेल घटने के कारण उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया था। लगभग एक महीने से जिंदगी के लिए जंग लड़ते लड़ते 91 साल के मिल्खा ने शुक्रवार यानी कि 18 जून को इस दुनिया को अल्विदा कह दिया। बता दें कि अभी 5 दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का निधन हुआ था। अस्पताल में एडमिट होने के कारण मिल्खा उनका अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए थे।

मिल्खा सिंह के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। जहां उनकी बायोपिक के एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का मन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि मिल्खा अब इस दुनियां में नहीं हैं। फरहान ने ट्विटर पर मिल्खा सिंह को अर्पित एक लंबा सा ट्वीट किया हैं। वहीं बालीवुड के बाकि सेलेब्स जैसे सनी देओल, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन और तापसी पन्नू ने मिल्खा के इस दुनिया से जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। यहां देखें सेलेब्स के ट्वीट





गौरतलब है कि मिल्खा सिंह की बायोपिक का नाम 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) है और यह फिल्म साल 2013 में आयी थी। इस फिल्म में मिल्खा के किरदार को फरहान अख्तर ने निभाया था। फिल्म में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी अहम किरदार निभाया था। मिल्खा सिंह ने इस फिल्म के लिए मात्र 1 रुपये का नोट लिया था। जबकि यह फिल्म एक बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। वैसे जो नोट मिल्खा ने लिया था उसमें एक खास बात थी। ये नोट 1958 में छपा था जिस साल मिल्खा सिंह ने कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीता था।

और पढ़ें
Next Story