PM मोदी की मां को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय कुमार ने कह डाली यह बात
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी आज दुनिया को अलविदा कह चली गई हैं। इस दुखद घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रधानमंत्री को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। कपिल शर्मा से लेकर अक्षय कुमार तक पॉपुलर स्टार्स पीएम की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के साथ और एक्टर अक्षय कुमार
शुक्रवार की सुबह का आगाज एक दुखद खबर के साथ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। 100 साल की उम्र में हीराबेन मोदी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी के जीवन में आई दुख की घड़ी के लिए हर कोई चिंतित है। देशभर से लोग उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खबर के सामने आने के बाद से ही शोक व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, कंगना रनौत से लेकर तमाम दिग्गज स्टार्स ने पीएम मोदी की मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का हिम्मत देने का काम करते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मां को खोने से बड़ा कोई दुख जीवन में नहीं होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खिलाड़ी कुमार ने भी अपनी मां को खोने के दुख का सामना बीते साल किया था।
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति ?
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
कपिल शर्मा ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। कॉमेडियन ने पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को टैग करते हुए उन्हें हिम्मत दी है। उन्होंने लिखा- आदरणीय मोदी जी की मां के निधन की खबर बेहद दुखदायी है। साथ ही, कपिल ने हीराबेन मोदी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
आदरणीय @narendramodi जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं? ओम शांति https://t.co/Vsf2KIi8Us
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 30, 2022
लोगों की मदद करने के लिए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट शेयर कर प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख जताया है।
आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी। @narendramodi
— sonu sood (@SonuSood) December 30, 2022
ओम् शांति ? https://t.co/zw3p6bxSs4
अनूपम खेर ने भी हीराबेन मोदी के चले जाने पर दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने अपना एक अनुभव साझा करते हुए मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी। आज आपसे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।आप देशवासियों के लिए दिन रात जो मेहनत कर रहें है, वो प्रेरणात्मक है! जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम हमेशा याद रखेंगे।जय हो।जय हिंद! ???? pic.twitter.com/yBQN4UOvWy
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 23, 2022
लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने भी अपनी शुद्ध हिंदी का प्रयोग करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ भी ईश्वर से की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी। माँ-पिता व गुरु कभी दिवंगत नहीं होते। वे अपने गुणों के माध्यम से अपनी संततियों व शिष्यों में सदैव उपस्थित रहते हैं। आपकी पूज्य माँ आपके सत्कार्यों व सात्विक संकल्पों में सदैव जीवित रहेंगीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में परमपद प्रदान करे। ॐ शांति ॐ?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 30, 2022
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की मां के यूं चले जाने पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ईश्वर प्राधानमंत्री को इस दुखद समय में धैर्य और शांति दे।'
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शुक्रवार के दिन की शुरुआत से ही पूरा देश दुख में डूब गया है।