नाश्ते में ढोकला खाना पसंद करती हैं अभिनेत्रियां, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
गुजराती डिश ढोकला (dhokla) खाना अधिकतर लोग पसंद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों और बैलेंस्ड कैलोरी की वजह से सेलिब्रिटीज भी इसे नाश्ते के तौर खाना पसंद करते हैं। इसकी हेल्दी क्वालिटीज के बारे में आप भी जरूर जानना चाहेंगे। आपसे अगर पूछा जाए कि फिटनेस कॉन्शस एक्ट्रेसेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का पसंदीदा नाश्ता क्या है?

गुजराती डिश ढोकला (dhokla) खाना अधिकतर लोग पसंद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों और बैलेंस्ड कैलोरी की वजह से सेलिब्रिटीज भी इसे नाश्ते के तौर खाना पसंद करते हैं। इसकी हेल्दी क्वालिटीज के बारे में आप भी जरूर जानना चाहेंगे। आपसे अगर पूछा जाए कि फिटनेस कॉन्शस एक्ट्रेसेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का पसंदीदा नाश्ता क्या है? हो सकता है इस बारे में आपको पता ना हो लेकिन इसका जवाब सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे।
दरअसल, इन तीनों को नाश्ते में ढोकला खाना पसंद है। क्योंकि यह टेस्टी होने के साथ इन्हें फिट और शेप में रखने में भी हेल्पफुल होता है। आज की तारीख में ढोकला सिर्फ बॉलीवुड की स्लिम-ट्रिम हीरोइनों का ही नहीं बल्कि देश की कई अन्य सेलिब्रिटीज का पसंदीदा स्नैक्स बनकर उभरा है। इसलिए ढोकला को इन दिनों सेलिब्रिटी स्नैक्स भी कहा जा रहा है।
बैलेंस्ड कैलोरी का सोर्स
सवाल उठता है कि सेलिब्रिटीज को आखिर ढोकला इतना क्यों पसंद है? इसे आप मशहूर गुजराती डिश एक्सपर्ट तरला दलाल के ढोकला के संबंध में दिए गए इस विवरण से समझ सकते हैं। इसके मुताबिक रवा ढोकला की एक सर्विंग में करीब 280 कैलोरी होती हैं। इन 280-284 कैलोरी में से कार्बोहाइड्रेट के रूप में मिलने वाली 160 से ज्यादा कैलोरी होती हैं, प्रोटीन के रूप में 28 से 30 और फैट के रूप में 85 से 87 कैलोरी मिलती हैं। इस तरह एक सामान्य वयस्क को दिन में जो करीब 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है, उसमें लगभग 14 से 15 फीसदी तक की पूर्ति अकेला ढोकला कर देता है।
होते हैं कई जरूरी तत्व
ढोकला आमतौर पर सूजी का बनता है और सूजी मैग्नीशियम तथा फास्फोरस का अच्छा स्रोत होता है। यह हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन सूजी में एक खामी है कि इसमें फाइबर नहीं होता। लेकिन ढोकला बनाने में यूज होने वाली कई दूसरी चीजों के जरिए अच्छी खासी मात्रा में फाइबर का मिश्रण इसमें किया जाता है। यही कारण है कि ढोकला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। नाश्ते में इस खाने से वजन कम होता है। यह बैलेंस डाइट ब्रेकफास्ट है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ढोकला खाने से शरीर में नए सेल्स बनते हैं।
फाइबर के साथ काफी मात्रा में आयरन
ढोकला बनाने में बेसन का भी यूज किया जाता है, इसलिए इसमें फाइबर के साथ काफी मात्रा में आयरन भी होता है। चूंकि इसे भाप में बनाया जाता है, इसलिए इसमें तेल नहीं होता। यही वजह है कि इसे दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहने वाले सभी सेलिब्रिटीज खूब पसंद करते हैं। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत उपयोगी डिश है। इसमें एक साथ फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे महत्ववपूर्ण तत्व मिलते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में बाकी किसी भी नाश्ते से ज्यादा फाइबर और प्रोटीन होती है।
अब जब किसी नाश्ते में इतनी खूबियां हों तो वो भला सेलिब्रिटीज का प्रिय क्यों न बने?
प्रज्ञा