फिल्म ना होने के बाद भी रेखा कैसे मैनेज करती हैं अपने खर्चे, जानिए
अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा आज भी लाखों के दिलों पर राज करती हैं। मगर बॉलीवुड से दूरी के बाद भी वह अपने सारे शौक कैसे पूरे करती हैं, आइए जानते हैं।

आज भी बॉलीवुड की मशहूर और सहाबहार अभिनेत्री रेखा के कदम थरकते हैं तो लोग दिल थामने लग जाते है। बॉलीवुड में शायद अभी तक यही अदाकारा होगी, जिनका जलवा आज भी बरकरार है। आज भी उनके फैन्स की संख्या कम नहीं हुई। आज भी इनके प्रशंसक लाखों में हैँ। रेखा काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। साल 2018 में रेखा अपनी आखिरी फिल्म यमला-पगला दीवाना- फिर से में दिखाई दी थी। काम न मिलने के बाद भी इस अभिनेत्री के लाइफस्टाइल में कोई तबदीली नहीं आई है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह अभिनेत्री फिल्में न होने के बाद भी अपने खर्चे और लाइफस्टाइल कैसे मैनेज करती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रेखा की कमाई का जरिया क्या है।
1. सालाना मिलती है लाखों में सैलरी: बॉलीवुड के साथ रेखा का पॉलीटिकल बैकग्राउंड भी है। वह राज्य सभा की भी सदस्य रही चुकी हैं। इसी की वजह से उन्हें हर महीने 1 लाख रुपये और इसके अलावा कई प्रकार के अलाउंसेस मिलते हैं। जिससे वह अपने खर्चे आसानी से निकाल लेते है।
2. किराए से आती है बड़ी रकम: रेखा की मुंबई और साउथ इंडिया में काफी प्रॉपर्टी है जिन्हें वो रेंट पर देती हैं। हर महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के हाथ में किराए से एक बड़ी रकम आती है।
3. गेस्ट अपीयरेंस फीस: रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में दिखती हैं तो उसके लिए भी वह काफी मोटा फीस वसूलती है। चाहे वह किसी का निजी कार्यक्रम ही क्यो ना हो। इसके अलावा यह अभिनेत्री कहीं भी अपनी गेस्ट अपीयरेंस देती हैं तो उसके बदले में अच्छी-खासी फीस लेती हैं।
4. फिक्स्ड डिपोजिट: रेखा सेविंग के मामले में भी बडी ही चुस्त हैं। वह कहीं भी पैसा सेव करने का मौका नहीं गवाती। कहा जाए तो रेखा भी एक साधारण महिला की तरह ही बचत पर विश्वास रखती हैं। आज भी रेखा ने कई फिक्स्ड डिपोजिट में पैसा लगाया हुआ है।
5. एंडोर्समेंट: फिल्मी पर्दे पर ना सही, रेखा कुछ ऐड्स के जरिए भी काफी पैसा कमाती हैं। वह आपको किसी विज्ञापन पोस्टर में आसानी से दिख जाएगी। वह ऐड्स एंडोर्समेंट, होर्डिंग पर फोटोज और अपना नाम यूज किए जाने पर एक फिक्स्ड राशि पेमेंट के तौर पर लेती हैं।
6. रिबन कटिंग: स्टार्स ज्यादातर इवेंट में रिबन कटिंग सेरेमनी के जरिए भी पैसा कमाती हैं। रेखा भी कई छोटे-बड़े इवेंट के इनोग्रेशन और रिबन कटिंग सेरेमनी में शामिल होती हैं। इसके लिए रेखा को एक मोटी फीस दी जाती है।
7. टीवी शोज में शामिल होकर: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को अक्सर आपने किसी रियलिटी शो में जरूर देखा होगा। चाहे वह बतौर जज हो या फिर बतौर गेस्ट, वह इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एक तय फीस लेती हैँ।