Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रियंका ने पिता की याद में लिखी दर्दभरी पोस्ट, पढ़कर छलक जाएंगे आंसू

प्रियंका ने कुछ महीने पहले निक जोनस से शादी की थी और आए दोनो की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता के साथ खुद के बचपन की फोटो शेयर करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट लिखा।

प्रियंका ने पिता की याद में लिखी दर्दभरी पोस्ट, पढ़कर छलक जाएंगे आंसू
X

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के फिल्म जगत तक अपने अभिनय से लोहा मनवाया है। प्रियंका ने कुछ महीने पहले निक जोनस(Nick jonas) से शादी की थी और आए दोनो की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता के साथ खुद के बचपन की फोटो शेयर करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट लिखा।

इस फोटो में प्रियंका पेड़ पर बैठी हुई हैं और उनके पिता पेड़ की टहनी को पकड़कर खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 6 years. Seems Like just yesterday we lost you..I miss you Dad.Inexplicably.

बता दें कि 6 साल पहले 2013 में प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा(Ashok chopra) का निधन हो गया था। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। प्रियंका ने अपने हाथ पर टैटू भी लगवाया है जिसमें 'डैडी लिटिल गर्ल' लिखा हुआ है। प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर(Farhan akhtar) के साथ 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी। यह 11 अक्टूबर 2019 में सिनेमाघरों में नजर आ सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story