Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Shah Rukh Khan: मन्नत की दीवार कूदकर देर रात घुसे दो लोग, जानें जब कहां थे शाहरुख खान

शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मन्नत की दीवार कूदकर दो अनजान लोग देर रात घुस गए। अब सवाल उठता है कि उस समय शाहरुख खान आखिर कहां थे।

shah rukh khan was not at mannat when 2 men break into actor house
X
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। 2 मार्च को देर रात दो लड़के दीवार फांदकर SRK के घर पहुंच गए। मन्नत में दो अनजान शख्स के घुसने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। 21 से 25 साल की उम्र के दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। खैर, फैंस जानना चाहते हैं कि जब शाहरुख के घर में दो लोग घुसे तो उस समय किंग खान आखिर कहां थे।

शाहरुख के घर में घुसे दो लड़के

शुक्रवार की सुबह शाहरुख के घर में अनजान लोगों के घुसने की जानकारी सामने आई। इसके बारे में जानकर एक्टर के चाहनेवालें तो हैरानी में पड़ गए हैं। बीते दिन अभिनेता की पत्नी गौरी खान पर एफआईआर दर्ज हुई थी। अब घुसपैठ का मामला देखने को मिला है। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहरुख के घर में घुसने वाले दो लोग उनके प्रशंसक थे। एक्टर से मिलने के लिए वो मन्नत में घुसे थे। शायद आपको भी याद होगा कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म जवान की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख सुबह के समय शूटिंग से वापल घर लौटे थे। तब तक उनके सिक्योरिटी स्टाफ ने घुसपैठ करने वाले लड़कों को पुलिस को पकड़वा दिया था।

शाहरुख खान को लोकप्रियता से हो रहा नुकसान

मुंबई में स्थित शाहरुख के घर का नाम भी उनकी पॉपुलैरिटी की तरह ही है। मन्नत के बाहर उनके फैंस शाहरुख की एक झलक पाने की मन्नते मांगकर अक्सर पहुंचते हैं। पठान फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख अपने फैंस का धन्यवाद करने के लिए घर की छत पर आए थे। इससे पहले भी वो कई बार मन्नत की छत से लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ चुके हैं। एक बात देखने को हमेशा मिलती है कि लोकप्रियता के फायदे होते है, तो कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। शाहरुख के साथ हुई लेटेस्ट घटना का ही उदाहरण देख लें। जब आपके फैंस मिलने के लिए सारे नियम कानून तोड़कर पहुंच जाते हैं, तो इस कदर की दीवानगी से शाहरुख भी परेशान हो जाते होंगे।

और पढ़ें
Next Story