जब भारतीय सेना ने अंग्रेजों को दिया चकमा, देशभक्ति को दर्शाती जॉन अब्राहम की फिल्म ''परमाणु : स्टोरी ऑफ़ पोखरण''
1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। जॉन अब्राहम की फिल्म को 25 मई को रिलीज किया जाएगा।

क्या आप और हम इतिहास की उस घटना को भूल गए हैं जब भारत ने परमाणु हथियारों का परीक्षण किया। लोग तो आपातकाल को काला दिवस के रूप में मानते हैं लेकिन क्या पोखरण की घटना हमें भारत की उपलब्धि को नही दर्शाती।
कुछ ऐसी ही है बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु : स्टोरी ऑफ़ पोखरण'। इस फिल्म में भारत की सफलता को बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म में साल 1998 में पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण की कहानी को बताया गया है।
इसे भी पढ़ेः बॉलीवुड के विलेन को नही पसंद एक तरह का काम, दिल बहलाने के लिए पेंटिग, नक्काशी, गीत गाते हैं
दरअसल, साल 1998 में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कैसे दुनिया को चकमा देकर परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ मिलकर राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षाण को अंजाम दिया।
1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। जॉन अब्राहम की फिल्म को कल यानी 25 मई को रिलीज किया जाएगा।
आपको इस फिल्म को देखने के कई कारण हैं। यह पिल्म आपको कई मायनों से पसंद आ सकती है।
इतिहास को दर्शाना
बॉलीवुड ने इतिहास पर कई फिल्में बनाई हैं। चाहें वह सरबजीत हो या फिर लगान। लेकिन इतिहास के उस माहौल को वर्तमान में बदल देना अपने-आप में अलग बात है। यही इस फिल्म में भी गया है। 'परमाणु' में इतिहास की घटनाओं को फिर से जगा देना अपने-आप में अलग कहानी बयां करती है।
डायना का दमदार लुक
डायना पेंटी ने माडलिंग की दुनिया से निकलकर फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई। साल 2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में चायना ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ेः सुष्मिता सेन की आपबीती: मैंने अपने पीछे से उस 15 साल के लड़के का हाथ पकड़ लिया, और फिर...
डायना ने अभी तक सिर्फ रोमांटिक और मनोरंजक किरदारों को ही निभाया है। पहली बार डायना परमाणु में भारतीय सेना की कैप्टन का रोल निभाने जा रही हैं। यह उनके लिए काफी दमदार किरदार होगा।
सच्ची देशभक्ति
पोखरण फिल्म के माध्यम से हमें भारतीय सेना की सच्ची देशभक्ति देखने को मिलेगी। इस फिल्म में कैसे भारतीय सेना ने परमाणु परीक्षण के लिए अंग्रेजों को चकमा दिया।
'राजी' के बाद फिल्म 'परमाणु' सच्ची देशभक्ति का उदाहरण है। फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखाया गया है कि जॉन अब्राहम अपनी देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
जॉन अब्राहम का दमदार लुक
इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक-दम दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से जॉन अब्राहम फिर से एक्शन फिल्मों में नजर आएंगे। एक्शन सीन्स सिर्फ लोगों को मारना ही नही बल्कि देश के लिए कुछ करना। यही इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने किया है।
Salute to those maverick minds who powered us with nuclear strength 20 years ago today! For a glimpse of this incredible story watch the #ParmanuTrailer Now! -https://t.co/zUwPrNntQC@DianaPenty @bomanirani @johnabrahament @ZeeStudios_ @KytaProductions @honeybhagnani @poojafilms
— John Abraham (@TheJohnAbraham) May 11, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App