एक्टर अरमान कोहली ने गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा की बेहरमी से की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस
बॅालीवुड एक्टर और एक्स बिग बॅास कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बॅालीवुड एक्टर और एक्स बिग बॅास कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जिसे लेकर एक्टर अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने अरमान कोहली पर कथित रूप से हाथापाई करके उनको गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। बता दे कि बहराल अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाने वाली गर्लफ्रेंड फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है।
जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेता अरमान कोहली के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि एक्टर अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड साल 2015 से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।
A case has been registered against Bollywood actor Armaan Kohli at Mumbai's Santacruz police station for allegedly physically assaulting his girlfriend.
— ANI Digital (@ani_digital) June 5, 2018
Read @ANI Story | https://t.co/nvZj660NbG pic.twitter.com/6BXgFPmsDp
अरमान और उनकी गर्लफ्रेंड की मुलाकात उनके एक दोस्त के जरिए हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। आपको बता दे कि इससे पहली भी अरमान पर लोगों से हाथापाई करने का आरोप लगा चुका है। अरमान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता से भी मारपीट करने का आरोप लगा था।
दरअसल अरमान और मुनमु साल 2008 से एक दूसरे के साथ थे। इसके बाद अरमान का नाम बॅालीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा के साथ भी जुड़ा था, लेकिन बिग बॅास के घर से बाहर आते ही दोनो का ब्रेकअप हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App