Birthday Special: कल रिलीज हो रही है 'गंगूबाई काठियावाड़ी', बवाल के बावजूद भंसाली की इन फिल्मों ने मचाया है धमाल
हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नही है कि भंसाली की फिल्में धमाल मचाती है। इनके डायरेक्शन में बनी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है और वे अक्सर हिट रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ भंसाली की लगभग फिल्मों को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नही है कि भंसाली की फिल्में धमाल मचाती है। इनके डायरेक्शन में बनी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है और वे अक्सर हिट रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ भंसाली की लगभग फिल्मों को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामना करना पड़ता है। विवादों से भरी फिल्मों की लिस्ट देखें तो इस डायरेक्टर का नाम निश्चित तौर पर टॉप पर होगा। इस बीच आलिया भट्ट स्टारर उनकी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) कल रिलीज हो रही है।
रिलीज होने से पहले इस फिल्म पर भी कई सवाल उठे हैं और भंसाली को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों से इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है। आइये हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो भंसाली के डायरेक्शन में बनी बेस्ट फिल्म्स हैं और जिनमें से कुछ को विवादों के साथ दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। भंसाली लव स्टोरी को बनाने के लिए पॉपुलर हैं यही करण है कि उनकी फिल्में फैन्स के दिल को छू लेती है।
हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam)
ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अजय देवगन स्टारर 1999 की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था ।इस फिल्म को भी विवादों का सामना करना पड़ा था। यह फिल्म एक लव स्टोरी है जो मोह और रियलिटी के बीच फंसी होती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अप्रत्याशित तरीके से सच्चा प्यार मिल सकता है और कैसे प्यार सिर्फ फिजिकल बेस्ड रिलेशन नही होता है।
देवदास (Devdas)
भंसाली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास भारतीय सिनेमा की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म का मुख्य आकर्षण देवदास (शाहरुख़) और पारो (ऐश्वर्या) के बीच की अपरंपरागत प्रेम कहानी थी भले ही वे एक-दूसरे से शादी नहीं करते हैं लेकिन दोनों एक-दुसरे से बेपनाह प्यार करते हैं। इस फिल्म को भी विवादों का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।
गोलियों की रासलीला राम-लीला (RamLeela)
यह फिल्म जो पहले शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट के लिए संजय लीला भंसाली की कविता थी। यह फिल्म न केवल एक फिल्म बल्कि एक ट्रैजिक स्टोरी भी थी। फिल्म का लास्ट काफी दुखद था लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने धमाल मचाया और फिल्म हिट हो गयी। इस फिल्म का नाम पहले सिर्फ रामलीला था लेकिन हिन्दू संगठनों द्वारा सवाल खड़े होने के बाद फिल्म का नाम बदला गया था।
पद्मावत (Padmaavat)
शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोन स्टारर पद्मावत एक ऐतिहासिक फिल्म है जो रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के साथ उनके महाकाव्य युद्ध की कहानी को बताता है। फिल्म ने 2018 में सिनेमाघरों में धूम मचाई और रानी पद्मावत और राजा रावल रतन सिंह के बीच एक जादुई प्रेम कहानी और सच्चे प्यार के साथ आने वाले सभी संघर्षों और बलिदानों को चित्रित किया। इस फिल्म ने भी विवादों का सामना किया और फिल्म के सेट पर करणी सेना ने जोरदार थप्पड़ संजय लीला भंसाली को जड़ा था। सेना का आरोप था कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है।
बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक थी। भंसाली की इस फिल्म पर भी इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था।
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की इस फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें अजय देवगन और शांतनु माहेश्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कई विवादों के बाद फिल्म आखिरकार 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म एक युवती की कहानी पर आधारित है जिसे एक प्रेमी ने वेश्यावृत्ति में बेच दिया और कैसे वह अंडरवर्ल्ड डॉन बन गई। फिल्म की कहानी गंगूबाई हरजीवनदास के बारे में है, जिन्हें गंगूबाई कोठेवाली के नाम से जाना जाता है।