Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Birthday Special: सुप्रिया पाठक के साथ शादी से पहले पंकज कपूर थे एक बच्चे के पिता, जानें पूरी कहानी

अभिनेता पंकज कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहें हैं।आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी रियल लाइफ कहानी के बारें में बताने जा रहें हैं। पंकज कपूर की दो शादियां हुई पहली नीलिमा अजीम से और दूसरी सुप्रिया पाठक के साथ।

Birthday Special Pankaj Kapur divorce with neelima azeem to marriage with supriya pathak life story in hindi
X

Birthday Special: सुप्रिया पाठक के साथ शादी से पहले पंकज कपूर थे एक बच्चे के पिता, जाने पूरी कहानी

हमारी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में कुछ शख्स ऐसे हैं जिनके काम को भले ही कोई लाइमलाइट न मिली हो लेकिन उनके वजनदार अभिनय को किसी भी बड़े सुपरस्टार से कम आंका नहीं जा सकता। ऐसा ही एक नाम है पंकज कपूर (Pankaj Kapur), एक एक्टर जिसने हिंदी थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के ज़हन में एक खास छाप छोड़ी हैं। पंकज आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहें हैं। पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 में पंजाब में हुआ था। पंजाब में ही उनकी स्कूली शिक्षा हुई। पढ़ाई के समय से ही पंकज की रुची थिएटर और अभिनय की तरफ थोड़ी ज्यादा थी। अपनी रुची के कारण ही उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की शिक्षा ग्रहण की। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी रियल लाइफ कहानी के बारें में बताने जा रहें हैं।


पंकज कपूर की दो शादियां हुई पहली नीलिमा अजीम (Neelima Aazeem) से और दूसरी सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) के साथ। उनकी पहली लव स्टोरी की कहानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शुरु हुई। पंकज कपूर जब वहां पढ़ रहे थे तब उनकी मुलाक़ात नीलिमा आजीम से हुई। दोनो की मुलाक़ातो का सिलसिला साल 1974 से प्यार में तब्दील होना शुरु हुआ। दोनो में बेशुमार प्यार था जिसके कारण दोनो ने शादी का फैसला किया उस समय पंकज की उम्र 21 और नीलिमा की उम्र मात्र 16 साल ही थी। साल 1979 में दोनो ने शादी कर के दिल्ली में सेटल हुए। 1981 में उनको एक बेटा हुआ शाहिद कपूर (Shahid Kapur)। जिसके बाद साल 1984 में दोनो अलग भी हो गए।


इसके बाद साल 1986 में पंकज कपूर की मुलाक़ात सुप्रिया पाठक से फिल्म नया मौसम के दौरान हुई। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन दोनो की बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गयी। दोनो के बीच बहुत कुछ एक सा था जैसे कि उनकी पिछली विफल शादी। शायद यही कारण से दोनो में प्यार बढ़ा और दोनो ने 1988 में शादी कर ली। दोनो की एक बेटी सना कपूर (Sana Kapur) और बेटा रोहन कपूर (Rohan Kapur) है।


पंकज कपूर ने बहुत सी फिल्मों में अहम रोल अदा किए हैं। 'राख', 'एक डॉक्टर की मौत' और 'मकबूल' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। इसके अलावा पंकज कपूर ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। उनके किरदारों को बहुत पसंद किया गया। पंकज को लोग जितना फिल्मी दुनिया में जानते थे उतना ही पंकज टीवी की दुनिया में भी मशहूर थे। पंकज कपूर के कॉमेडी शो 'ऑफिस-ऑफिस' में उनके किरदार की लोग आज भी प्रशंसा करते हैं इसके अलावा पंकज कपूर ने 'ज़बान संभाल के', 'करमचंद' और 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया। छोटे परदे पर उनके किरदार बड़े दमदार हुआ करते थे।

और पढ़ें
Next Story