Birthday Special:जब मीका सिंह ने सरेआम राखी सावंत से की जबरदस्ती, आज ऐसे हैं दोनो के संबंध
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को दुर्गापुर वेस्ट बंगाल में हुआ था। आज हम मीका के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल विवाद के बारे में बात करेंगे। जी हां आप सही समझे हम बात कर रहें हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के साथ उनके विवाद की।

Birthday Special:जब मीका सिंह ने सरेआम राखी सावंत से की जबरदस्ती, आज ऐसे हैं दोनो के संबंध
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को दुर्गापुर वेस्ट बंगाल में हुआ था। बॉलीवुड के गानो के अलावा मीका ने पंजाबी बंगाली और कन्नड़ भाषा में भी कई गाने गाए है। मीका सिंह के गाने जितना फेमस होते हैं उतनी ही फेमस उनके नाम के साथ जु़ड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज भी होती है। हाल ही में मीका सिंह को कमाल राशिद खान यानी कि केआरके (KRK) से भिड़ते हुए देखा गया हैं। आज हम मीका के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल विवाद के बारे में बात करेंगे। जी हां आप सही समझे हम बात कर रहें हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के साथ उनके विवाद की।
कुछ सालों पहले राखी सावंत और मीका सिंह के एक विवाद ने काफी चर्चा बटोरी थी। साल 2006 में मीका सिंह अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। उस पार्टी में राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड के साथ मौजूद थी। कहा जाता है कि उस पार्टी में मीका सिंह ने सबके सामने राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। उसके बाद यह खबर हेडलाइन बन गयी थी। वैसे सिंगर के मुताबिक उसने पार्टी में आए सभी लोगो से उनके फेस पर केक लगाने के लिए मना किया था। लेकिन राखी ने मीका की यह बात नहीं मानी और जाकर के सिंगर के फेस पर केक लगा दिया। फिर क्या था राखी से इस बात का बदला लेने के लिए मीका ने उन्हें उनके बॉयफ्रेंड और बाकि तमाम लोगो की मौजूदगी मे जबरदस्ती लिपलॉक किया था।
उस दिन के बाद से दोनो के बीच कुछ नॉर्मल नहीं रहा। यहां तक की मीका ने मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर एक गाना गाया जिसके बोल 'पप्पी क्यों ली' थे। खबरों के मुताबिक इस विवाद को राखी ने काफी लंबे समय तक खींचा था। बहरहाल कुछ दिनो पहले दोनो के रिश्तो को लेकर के कुछ अच्छी खबर सामने आयी थी। दोनो ने सालो पुरानी अपनी दुश्मनी को आखिरकार खत्म कर दिया है। हाल ही में दोनो का एक वीडियो वायरल हुआ था।
इस वीडियो में राखी ने मीका को आता देखा तो सिंह इस किंग चिल्लाने लगीं। उनके पास आते ही उन्हें गले लगा लिया। बाद में वीडियो में राखी मीका के पैर भी छू रही हैं। जहां मीका कह रहे हैं कि राखी की बदौलत ही इस बार का बिग बॉस चला तो वहीं राखी भी मीका की तारीफों के पुल बांध रही हैं। मीका ने कहा, 'राखी को खड़ा देख मैं इग्नोर नहीं कर पाया, मुझे गाड़ी से उतरकर आना ही पड़ा।' इसके जवाब में राखी ने भी कहा, 'आखिर हम दोनों दोस्त हैं।' दोनों ने सलमान खान की खूब तारीफ की। साथ ही राखी सावंत ने अपनी मां की तबीयत और सलमान खान से मिली मदद के बारे में भी बताया था।