Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Birthday Special : बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं बिपाशा बसु, कई एक्टर्स के साथ रहे अफेयर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 7 जनवरी 1979 को जन्मी इस एक्ट्रेस ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और मोहक छवि के लिए जानी जाती हैं। बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है।

Birthday Special : बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं बिपाशा बसु, कई एक्टर्स के साथ रहे अफेयर्स
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 7 जनवरी 1979 को जन्मी इस एक्ट्रेस ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेसफिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और मोहक छवि के लिए जानी जाती हैं। बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है।

तो आइये उनके जन्मदिन के अवसर पर हम बिपाशा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं

व अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रही हैं बिपाशा

बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान बिपाशा की मुलाकात एक्टर डिनो मोरिया से हुई थी। जिसके बाद दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। बिपाशा अपने लव अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बिपाशा बसु और डीनो मोरियो का रिलेशन लम्बे समय तक चला और आखिरकार चार साल बाद 2002 में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद बिपाशा ने एक्टर जॉन अब्राहम को डेटिंग करना शुरू किया। दोनों के रिलेशनशिप अक्‍सर सुर्खियों में रहते थे। खबर यह भी थी कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले थे लेकिन अचानक ही जॉन की शादी ख़बरें आ गयी।

काफी अफेयर्स के बाद बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से की शादी

वहीं रिपोर्ट्स की माने एक्ट्रेस का हरमन बावेजा के साथ भी अफेयर था लेकिन दोनों का यह रिश्ता लम्बे समय तक नह चला और दोनों ने अपनी रहें अलग कर ली। वहीं साल 2015 में बिपाशा की जिंदगी में दोबारा प्यार बनकर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आए। दोनों की मुलाकात 'अलोन' फिल्म के सेट पर हुई जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। उस समय इन लवबर्ड्स के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। वहीं कुछ समय बाद करण ने भी बिपाशा को शादी के लिए प्रपोज किया और 30 अप्रैल 2016 को दोनों ने शादी कर ली।

जब करीना ने बिपाशा को कहा था 'काली बिल्ली'

बिपाशा कई चीजों को लेकर विवादों में रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'अजनबी' के सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच एक बड़ा झगड़ा हुआ । कपड़ों को लेकर हुए इस झगडे के कारण फिल्म के सेट पर हंगामा हुआ। यही नहीं करीना कपूर ने बिपाशा बसु को थप्पड़ तक मार दिया था और करीना ने बिपाशा को उनकी ब्लैक स्किन पर तंज कसते हुए उन्हें 'काली बिल्ली' कहा था।

बिपाशा की हॉरर फिल्में

बिपाशा बासु अपनी डरावनी फिल्मों के लिए काफी पॉपुलर रही है। उन्होंने कई ऐसी हॉरर फिल्मों में काम किया है जो फैंस के दिल पर बर्षों से राज कर रही है। राज (Raaz), रुद्राक्ष (rudraksh), राज 3 (RAAZ 3), अलोन (Alone) जैसी हॉरर फिल्में बिपाशा बासु की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है।

और पढ़ें
Next Story