Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Birthday Special : कंट्रोवर्सी किंग रहे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, कभी लगा था पत्नी के मर्डर का आरोप

भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर और पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का आज जन्मदिन है। वे हमेशा अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल काफी कंट्रोवर्सी से भरी रही है।

Birthday Special : कंट्रोवर्सी किंग रहे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, कभी लगा था पत्नी के मर्डर का आरोप
X

भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर और पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वे हमेशा अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों की बेसब्री से इंतजार करते हैं तभी तो गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल काफी कंट्रोवर्सी से भरी रही है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको एक्टर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को बताएंगे। हर फेमस स्टार की कंट्रोवर्सी होती है क्योंकि उनके बारे में लोग जानना पसंद करते हैं।

पहली पत्नी की हत्या का आरोप

क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की मौजूदा दूसरी शादी है। सोर्स की माने तो एक्टर की पहली शादी नीलम सिंह नाम की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। उस समय वह मुंबई स्थित पवन के घर में अकेली थी। वहीं नीलम के घरवालों ने आरोप लगाया कि यह सुसाइड नहीं एक मर्डर है जो उनके पति पवन सिंह ने ही किया है।

अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप

पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की जोड़ी रील लाइफ में काफी फेमस थी। दोनों को साथ देखना फैंस को काफी पसंद था। सोर्स की माने तो दोनों लीव इन में रहते थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसकी वजह पवन सिंह की दूसरी शादी थी। वहीं अक्षरा ने आरोप लगाया था कि एक्टर अपनी शादी के बाद भी उनके साथ रीलेशन में रहने को फाॅर्स कर रहे थे।

अक्षरा सिंह ने का पवन सिंह पर गंभीर आरोप

ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद पवन ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने यह भी कहा कि रिलेशनशिप के दौरान पवन ने उनपर कई बार हाथ भी उठाया। इन आरोपों के बाद एक्टर को लम्बे समय तक विवादों का सामना करना पड़ा था।

कई बार गाने को लेकर हुई कंट्रोवर्सी

पवन सिंह भोजपुरी भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। कई गानों को लेकर उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ा है। पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप', 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया' को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि ये गाने वर्ल्ड फेमस हैं।

और पढ़ें
Next Story