Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bigg Boss 10: इन कंटेस्टेंट से है घर की शान

''बिग बॉस'' का हर सीजन अपने आप में खास होता है।

Bigg Boss 10: इन कंटेस्टेंट से है घर की शान
X
मुंबई. 'बिग बॉस' सीजन-10 शुरू हो चुका है। 16 अक्टूबर की रात सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने घर के द्वार खोले। यूं तो 'बिग बॉस' का हर सीजन अपने आप में खास होता है लेकिन सीजन 10 की बात थोड़ी अलग है। 'बिग बॉस' सीजन-10 के घर को महल की तरह तैयार किया गया है। हालांकि ये 'आधुनिक महल' है। घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बड़े-बड़े कंदीलों से की गई है। बिग बॉस 10 का घर महाराष्ट्र के लोनावला में है। इसे निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है। इस बार शो के प्रतिभागियों में सेलिब्रिटियों के साथ-साथ आम लोग भी हैं। इस बार शो में बेडरुम में केवल सात लोगों के लिए बिस्तर हैं और इसमें हर कोई जा भी नहीं सकता। कनफ़ेशन रूम भी शाही है जिसमें हॉट सीट राजा के सिंहासन जैसी बनाई गई है। घर में जेल भी बनाया गया है जिसमें नियम तोड़ने वालों को रहना होगा।
ये हैं बिग बॉस 10 के घरवाले
1. करण मेहरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा मूल रूप से जालंधर के हैं। ऐक्टर होने के साथ ही वह फैशन डिजायनर भी हैं।
2. गौरव चोपड़ा
'उतरन' फेम गौरव टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। गौरव कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
3. राहुल देव
राहुल देव को तो आपने कई फिल्मों में देखा होगा। ज्यादातर निगेटिव रोल निभाने वाले राहुल मुंबई में रहते हैं।
4. एस सदाचारी साईंबाबा ओम जी
ऐस्ट्रोलॉजी में पीएचडी कर चुके ओम जी धाराप्रवाह संस्कृत बोलते हैं। ओम जी दिल्ली के रहने वाले हैं।
5. रोहन मेहरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार 'नक्ष' के नाम से मशहूर रोहन मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। अपने चॉकलेटी लुक के लिए वो लड़कियों के बीच खासा लोकप्रिय हैं।
6. बानी
वीजे बानी कई रिऐलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी हैं लेकिन लोग उन्हें आज भी 'रोडीज की बानी' के नाम से ही जानते हैं। बानी का पूरा नाम गुरबानी है।
7. मनोज पंजाबी
मनोज बिजनेसमैन हैं और जयपुर में रहते हैं। उनके दोस्त उन्हें प्यार से 'किंग मन्नू' बुलाते हैं।
8. प्रियंका जग्गा
प्रियंका हरियाणा की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल नोएडा में रह रही हैं। वह एक इंटरनेशनल बीपीओ में काम करती हैं।
9. नवीन प्रकाश
नवीन कोलकाता में रहते हैं और यूपीएससी की तैयारी करवाते हैं। उनके दोस्त उन्हें नेताजी के नाम से पुकारते हैं।
10. मोनालिसा
मोनालिसा एक ऐक्टर हैं। वह कई भोजपुरी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
11.लोपमुद्रा
लोपमुद्रा मॉडल हैं और वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।
12. मानवीर गुर्जर
मानवीर नोएडा के रहने वाले हैं और उन्हें अलग-अलग तरह की ड्रेसेज ट्राई करने का शौक है।
13. नितिभा कौल
नितिभा दिल्ली में रहने वाली अकाउंट्स स्ट्रेटजिस्ट हैं।
14. लोकेश कुमारी
लोकेश एम ए फाइनल की स्टूडेंट हैं।
15. अाकांक्षा शर्मा
अकांक्षा गुड़गांव में रहती हैं और पेशे से राइटर हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story