Bigg Boss OTT: इतना बोल्ड कंटेंट देख दर्शक भी हो जाएंगे हैरान, करण जौहर ने शेयर किया प्रोमो
हाल फिलहाल में करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बिग बॉस ओटीटी' का प्रोमो पोस्ट किया है। इस प्रोमो वीडियो के बोल्ड कंटेंट को देखकर फैंस के होश उड़ने वाले हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) कलर्स के डिजीटल प्लेटफॉर्म वूट (Voot) पर धमाल मचाने को तैयार है। इस बार ये शो कुछ हटके होने वाला है। दर्शक इस बार 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का एक नया वर्जन देखने वालें है। शो को होस्ट करने के लिए मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है। अपनी एक्साइटमेंट के बारें में करण ने बताया था कि वह शो को रेगुलेरली देखते आये हैं और इस बार उन्हें इसे होस्ट करने का खास मौका मिला है। हाल ही में करण ने 'बिग बॉस ओटीटी' का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हाल फिलहाल में करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बिग बॉस ओटीटी' का प्रोमो पोस्ट किया है। इस प्रोमो वीडियो के बोल्ड कंटेंट को देखकर फैंस के होश उड़ने वाले हैं। करण वीडियो की शुरुआत में कहते हैं, "तो टीवी पर सलमान (Salman Khan) 'बिग बॉस' (Bigg Boss) होस्ट करेंगे सूट में बूट में और मै 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) होस्ट करूंगा वूट (Voot) पे।" इसके बाद वीडियो में करण शो को बोल्ड और क्रेजी बनाने के कुछ आइडियाज़ देते हुए नजर आते हैं। करण ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में शो से जुड़ी हुई सारी जानकारियां दी है। करण ने लिखा है, "शुरु हो रहा है 8 अगस्त से, 8:00 pm हर रविवार को और देंखे सोम-शनि हर शाम 7pm और सारे एपिसोड 24x7 लाइव देखें।"
इससे पहले एक मीडिया को दिए गए अपने इंटरव्यू में करण ने इस शो पर जाने से पहले अपने डर के बारें में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह शो को होस्ट करने के लिए जितना बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। जब उनसे उनके एक डर के बारें में सवाल किया गया तो करण ने कहा 'अपने बच्चों से दूर रहना, मेरा सबसे बड़ा डर है, मेरे बच्चें ही मेरी खुशी का साधन हैं। काफी लंबे समय तक उनसे दूर रहना, मेरे लिए मरने जैसा है।' आपको बता दें कि करण साल 2017 की 7 फरवरी को सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों बेटा यश जौहर (Yash Johar) और बेटी रूही जौहर (Roohi Johar) के पिता बनें थे। करण अपने दोनो बच्चों पर जान छिड़कते हैं। उनके बच्चों के प्रति उनका प्यार सोशल मीडिया पर करण के पोस्ट से झलकता है।