Bigg Boss 10: घर में शुरू हुई सियासत, बाबा-मनु और बानी में नया विवाद
इस टास्क को जीतकर घर का कैप्टेन कौन बनेगा ये तो बाद में ही पता चलेगा।
X
haribhoomi.comCreated On: 10 Nov 2016 12:00 AM GMT
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मेजबानी वाले 'बिग बॉस 10' शरू होते ही चर्चा में हैं। शुरुआत में सेलिब्रिटीज और आम कंटेस्टेंट के बीच खूब घमासान हुआ करता था, लेकिन अब घर का माहोल बदल गया है। अब आम कंटेस्टेंट और सेलिब्रिटीज के बीच की दीवार खत्म हो गई है। लेकिन इस विवाद के खत्म होने के बाद घर में अब दूसरा विवाद शुरू हो गया है और वो है कैप्टेंसी।
खबरों की मानें तो कैप्टेंसी की जंग में बानी, मनु और स्वामी जी आमने सामने होंगे। कैप्टेन बनने के लिए उन्हें एक टास्क को जीतना होगा। आज गुरुवार के एपिसोड में बानी, मनु और स्वामी इस टास्क को करेंगे। तीनों के बीच में सियासत टास्क होगा। जिसके लिए इन्हें तीन पॉलिटिकल पार्टी में बांट दिया जाएगा।
इस टास्क में बानी की येलो, मनु की सफेद और स्वामी जी की रेड कलर की टीम होगी। जिस टीम को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वही टीम जीतेगी और उस टीम के कैप्टेन को ही घर का कैप्टेन बनाया जाएगा। इस टास्क के लिए सभी को ओपनिंग स्पीच देनी होगी। इस टास्क को जीतकर घर का कैप्टेन कौन बनेगा ये तो बाद में ही पता चलेगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story