बिग बॉस: संग्राम और काम्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कोई एक जाएगा ग्रैंड फिनाले वीक में
संग्राम और काम्या इस टास्क के संयुक्त विजेता रहे हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Dec 2013 12:00 AM GMT
मुंबई. बिग बॉस- 7 के घर के दो सदस्यों संग्राम और काम्या ने सबसे ज्यादा समय तक एक बॉक्स में बैठने का रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड के रियलिटी शो बिग ब्रदर में यह रिकॉर्ड 26 घंटे का था। बिग बॉस में संग्राम और काम्या ने बॉक्स में 41 घंटे का वक्त गुजारा। इस टास्क के विजेता को सीधे ग्रैंड फिनाले में प्रवेश दिया जाएगा। संग्राम और काम्या इस टास्क के संयुक्त विजेता रहे हैं।
अब इन दोनों में विजेता का फैसला वोटिंग के जरिए होगा। अगर संग्राम वोटिंग में भी विजेता रहते हैं तो वह न केवल नॉमिनेट होने से बच जाएंगे बल्कि ग्रैंड फिनाले में सीधा प्रवेश पाएंगे और अगले हफ्ते के लिए घर के कैप्टन भी बनेंगे। फिलहाल एंडी घर के कैप्टन हैं। उसने संग्राम को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है।
कलर्स चैनल के शो बिग बॉस को खत्म होने में केवल दो हफ्ते का समय बचा है। नॉमिनेट हुए बिना बिग बॉस के ग्रांड फिनाले वीक में जाने के लिए घर में बचे सदस्यों को एक टास्क दिया गया था। टास्क का नाम 'टिकट टू फिनाले' रखा गया था। यह एक लग्जरी बजट टास्क था जिसमें आखिरी टास्क में अधिकतम समय तक एक बॉक्स में बैठना था।
नीचे स्लाइड्स में जानिए कैसा रहा ग्रैंड फिनाले वीक के लिए टास्क-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story