बिग बॉस डबल ट्रबल: जानें अरविंद वेगड़ा के बाद कौन होगा घर से बेघर
ये मशहूर गुजराती सिंगर, अपने जोड़ीदार अंकित के बाहर हो जाने के बाद ज्यादा बातें नहीं कर पा रहे थे।

X
मुंबई. रिएलिटी शो 'बिग बॉस डबल ट्रबल' में अरविंद वेगड़ा घर से बाहर होने वाले तीसरे कंटेस्टेंट बने। वेगड़ा से पहले अंकित गेरा और रूपल त्यागी घर से बाहर जा चुके हैं।
बिग बॉस में आते ही अरविंद वेगड़ा के खर्राटे चर्चा का विषय बन गए थे। सभी घरवाले उनके खर्राटों की वजह से सो नहीं पा रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि सभी कंटेस्टेंट उनकी इस आदत से परेशान हैं तो उन्होंने सबके सोने का बाद सोने का फैसला किया। ये मशहूर गुजराती सिंगर, अपने जोड़ीदार अंकित के बाहर हो जाने के बाद ज्यादा बातें नहीं कर पा रहे थे। शायद यहीं वजह उनके घर से बाहर जाने की बनी।
शो से निकलने के बाद अरविंद ने कहा कि बिग बॉस में मैंने कई सारी चीजों का अनुभव किया। मैं हमेशा याद रखूंगा। ये बिल्कुल रियल शो है। यादों को मैं अपने साथ लेकर जा रहा हूं खासकर अंकित के साथ बिताए गए पल। यहां से निकलने के बाद मैं उनसे जरूर मिलूंगा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे घर में आने मौका मिला।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story