BIGG BOSS DAY-11: सोनाली की घर में हुई वापसी, सभी प्रतियोगी हुए अपसेट
सोनाली ने कहा कि वे इस बार पुरानी गलतियां नहीं दोहराएंगी और सभी के साथ मिल जुलकर रहेंगी।

मुंबई. भारत का सबसे कंट्रोवर्सियल और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो आये दिन कोई न कोई विवाद के चलते चर्चा में रहता है। इस बार में शो में तहलका तो तब मच गया जब पिछले हफ्ते बाहर हुई सोनाली राउत की शो में फिर से वापसी हुई। सोनाली की वापसी पर "घर" के सभी सदस्य हैरान रह गए। शो के ग्यारहवें दिन सोनाली की एंट्री हुई। सोनाली की घर में स्टोर रूम से एंट्री हुई। वापसी को लेकर सोनाली ने कहा कि वे इस बार पुरानी गलतियां नहीं दोहराएंगी और सभी के साथ मिल जुलकर रहेंगी।
बिग-बॉस में अब कुल 15 सदस्य हो गए हैं-
सोनाली के एंट्री के साथ शो में फिर से 15 सदस्य हो गए है। बताया जा रहा है कि सोनाली की वापसी से घर के सभी सदस्य अपसेट है। करिश्मा, दीपशिखा, डिआंड्रा और आर्य उसके पीठ पीछे बातें कर रहे थे। करिश्मा दीपशिखा और डिआंड्रा की तिकड़ी में आर्य बब्बर भी शामिल होने जा रहे है। गौतम और प्रणीत इस सप्ताह के नॉमिनेट सदस्य घोषित किए जा चुके है। गौतम को नामिनेट होने के लिए सबसे अधिक 14 वोट मिलें।
प्रनीत और गौतम को नौकर का टास्क दिया गया है-
शो में गौतम ने डिआंड्रा के साथ गलत व्यवहार किया था। दूसरी तरफ सोनी ने पुनीत और प्रनीत सबने मिलकर गौतम का बहिष्कार किया। प्रनीत और गौतम को घर में नौकर का टास्क दिया गया है। दीपशिखा, करिश्मा और कुछ अन्य लोगों ने प्रनीत को चाय और नास्ता बनाकर टेबल पर रखने को कहा, "प्रनीत ने बात मान ली। लेकिन उसी समय प्रनीत पुनीत के साथ झगडंते हुए दिखाई दिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App