Bigg Boss 12: एंट्री मिलते ही नेहा पेंडसे के हाथ लगा बिग बॉस जीतने का फॉर्मुला, सभी को किया हैरान!
साल के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 12 का आगाज हो चुका है। बिग बॉस में एंट्री मिलने के साथ ही नेहा पेंडसे के हाथ जैकपॉट लग गया है।

साल के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 12 का आगाज हो चुका है। इस बार के शो में कुछ जोड़ियां जानी-पहचानी हैं तो कुछ जोड़ियां वह हैं जिनसे दर्शक पहली बार रूबरू होंगे।
लेकिन शो के पहले दिन ही घर से एक चौकांने वाली खबर आई है। बता दें कि छोटे पर्दे पर अपना सिक्का जमा चुकी अभिनेत्री नेहा पेंडसे को बिग बॉस जीतने का फॉर्मुला मिल गया है।
बता दें कि नेहा पेंडसे बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे की राह पर चल पड़ी हैं। शिल्पा शिंदे ने भी किचन वाली स्ट्रेटेजी पर काम कर रही हैं। लेकिन शायद नेहा पेंडसे ये भूल गईं कि शिल्पा ने किचन के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाने का काम किया है।
इस बार के शो में करणवीर बोहरा, दिपिका कक्कड़, एस श्रीसंत, रोमिल चौधरी, अनुप जलोटा, जसलीन मथारू, शिवाशिष मिश्रा, सोमी और सबा खान, नेहा पेंडसे, दीपक ठाकुर आदि कलाकार हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App