बिग बॉस के घर के सारे नियम तहस-नहस, दीवार कूदकर भाग गया कंटेस्टेंट
शो में प्रियांक शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा गया है।

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में आए दिन कुछ न कुछ नया सुनने को मिल रहा है। हाउसमेट्स एक-दूसरे को नीचा दिखाने और आपस में झगड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब बिग बॉस की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ कि जब कोई कंटेस्टेंट मौका पाकर घर से भाग गया। ये और कोई नहीं बल्कि विकास गुप्ता है। दरअसल विकास मौका पाते ही शो से भाग गए जिसकी वजह हिना खान हैं।
दरअसल, हिना खान और विकास गुप्ता में किसी बात को लेकर जमकर बहस हो गई थी और दोनों के बीच लड़ाई बढ़ गई थी। दोनों की लड़ाई के कारण बिग बॉस के घर के अन्य सदस्य काफी परेशान थे। हिना से लड़ाई के बाद विकास बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो गए थे। और इसी बीच उन्हें घर से भागने का मौका मिल गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App