Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच क्यों गईं प्रियंका चोपड़ा हॉस्पिटल, मां ने किया यह बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी हुई और दोनों अब अमेरिका में रह रहे हैं। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें प्रेग्नेंट बताया जा रहा है।

जानें प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच क्यों गईं प्रियंका चोपड़ा हॉस्पिटल, मां ने किया यह बड़ा खुलासा
X

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी हुई और दोनों अब अमेरिका में रह रहे हैं। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें प्रेग्नेंट बताया जा रहा है।

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा व उनकी मां मधु चोपड़ा को एक साथ मुंबई हॉस्पिटल में देखा गया था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सारी खबरें आने लगी। गौरतलब है कि जब मधु चोपड़ा ने इस मामले को बढ़ता देखा तो उन्होंने आखिरकार अपना बयान दे ही दिया। फिलहाल तो उन्होंने खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। बताते चले कि मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि हम हास्पिटल गए थे, पर हम वहां पर एक करीबी रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे। इसमें प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात ही नहीं है। इतना ही नही इसके आगे भी उन्होंने कहा कि जिस फोटो को लेकर इतनी अफवाहें उड़ रहीं हैं वह सिर्फ कैमरा एंगल की वजह से है।
स्पॉटबाय की एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका की शादी को मुश्किल से कुछ ही महीने हुए हैं और इतनी जल्दी प्रेंग्नेंसी के बारे में कयास लगाना और झूठी अफवाह फैलाना एक बेवकूफी है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों का पहले फर्क पड़ता था पर अब उनके लिए ये सारी बातें आम हो गई हैं, इसलिए वो सुनकर चली जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में क्रिस्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी। जहां एक ओर इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही सम्मिलित हुए थे। वहीं दूसरी ओर शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि देसी गर्ल के पति निक ने उन्हें खुश करने के लिए एक बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल निक ने प्रियंका को एक लग्जरी कार मर्सिडीज-मेबैक गिफ्ट किया है। इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story