Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने ने लोगों को बनाया दीवाना, वीडियो में कर रहे है जबरदस्त डांस

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इनका एक पुराना वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने ने लोगों को बनाया दीवाना, वीडियो में कर रहे है जबरदस्त डांस
X

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। इनके फैंस इतने ज्यादा है कि जब भी इन् दोनों का कोई फिल्म या गाना आता है तो वो सीधा हिट की श्रेणी में चला जाता है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाते है। उनकी बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं काजल राघवानी भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फेमस अभिनेत्रियों में अपनी गिनती करवाती है। उनके डांस और एक्टिंग के लोग जबरदस्त दीवाने है।

खेसारी और काजल का बहुत पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों की जोड़ी एक दम जबरदस्त लग रही है। गाने का नाम है "पागल बनइबे का"। यह गाना इन दोनों की फिल्म "दबंग सरकार" का है। गाने में दोनों मस्त डांस करते दिख रहे है। गाने में काजल राघवानी बहुत ही सुंदर लग रही है। वीडियो को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज के जादू से सजाया है। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है और धनंजय मिश्रा ने इसका संगीत दिया है।

वीडियो देखें:



और पढ़ें
Next Story