Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gane: दस करोड़ से ज्यादा बार देखा गया भोजपुरी गाना, खेसारी संग काजल राघवानी की है जोड़ी

एक्टिंग के साथ साथ खेसारी गाने भी गाते है। उनका गाना और एक्टिंग दोनों ही बहुत शानदार है। भोजपुरी सिनेमा में उनकी फिल्में और गाने दोनों ही हमेशा हिट ही रहते है।

Bhojpuri Gane: दस करोड़ से ज्यादा बार देखा गया भोजपुरी गाना, खेसारी संग काजल राघवानी की है जोड़ी
X

खेसारी लाल यादव का सिक्का भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब चलता है। ये नाम भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार है। एक्टिंग के साथ साथ खेसारी गाने भी गाते है। उनका गाना और एक्टिंग दोनों ही बहुत शानदार है। भोजपुरी सिनेमा में उनकी फिल्में और गाने दोनों ही हमेशा हिट ही रहते है। इस टाइम खेसारी भोजपुरी का बड़ा नाम है।

यूट्यूब पर अक्सर उनके गाने वायरल होते रहते है। जो कि लोगों द्वारा कई करोड़ो दवा देखे जाते है। उनकी फैन फॉलोविंग इतनी है कि गाना वायरल होते ही करोड़ो में व्यूज आते है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है। इन दोनों का ही एक गाना कवन देवता के गढ़ल सवारल हउ यूट्यूब पर जमकर सर्च किया जा रहा है। यह गाना इन्ही दोनों की फिल्म मेहंदी लगा के रखना का है जिसके लिए खेसारी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

अब तक इस गाने को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज़ से सजाया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे है और इसका जबरदस्त म्यूजिक दिया है रजनीश मिश्रा ने।

यहां देखें भोजपुरी गाना:


और पढ़ें
Next Story