Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाने को मिले 88 लाख से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते है। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी दिखाई दे रहे है। गाना फिल्म “बलम जी लव यू” का है।

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाने को मिले 88 लाख से ज्यादा व्यूज
X

Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में इस टाइम काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। आजकल भोजपुरी फिल्मों के के सीन भी बाहर की लोकेशन पर शूट किये जाने लगे है। जिसकी वजह से भोजपुरी सिनेमा बदलता जा रहा है।

बात करें भोजपुरी के सितारों की तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते है। दोनों की जोड़ी एक दम सुपर हिट मानी जाती है। इनके गाने और फिल्मों का इनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते है।

खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। जिसकी वजह से उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते है। ऐसा ही एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी दिखाई दे रहे है। गाना फिल्म "बलम जी लव यू" का है। यह गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है जिसका नाम है "बलम जी आई लव यू"

इसमें काजल और खेसारी जबरदस्त डांस करते दिख रहे है और दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। इस गाने को अब तक 88 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। पीली साड़ी में काजल बेहद खूबसूरत लग रही है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे है और संगीत ओम झा ने दिया है।

यहां देखें वीडियो:


और पढ़ें
Next Story