Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल, 71 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Bhojpuri Gana : पवन सिंह का गाना सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हो रहा है। अब तक यूट्यूब पर गाने को 71 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल, 71 लाख से ज्यादा बार देखा गया
X

Bhojpuri Gana : हीरो पवन सिंह अपने गानों और एक्टिंग को लेकर भोजपुरी फिल्मों में खूब प्रसिद्ध है। जब भी पवन सिंह का कोई गाना रिलीज़ होता है तो वो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है। यही बात उनकी भोजपुरी सिनेमा में लोकप्रियता बताने के लिए काफी है। उनके चाहने वाले उनके गाने का बेसब्री से इंतजार करते है।

ऐसा ही कुछ अभी हो रहा है। पवन सिंह का गाना सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हो रहा है। जिसका नाम है "दूसर दुवार"। यह गाना यूट्यूब पर काफी फेमस हो रहा है और अब तक यूट्यूब पर इसको 71 लाख से ज्यादा व्यूज और 61 हजार से ज्यादा लिखे मिल चुके है।

यह एक रोमांटिक गाना है। जिसमें एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे है। गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है खुद एक्टर पवन सिंह ने और उनका साथ दिया है भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने। संगीत दिया है छोटे बाबा ने और इसके गाने के बोल लिखे है सुमित चंद्रवंशी ने।

वीडियो देखें


और पढ़ें
Next Story