Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: शिल्पी राज का गाना 'ललकी घघरिया' ने इंटरनेट पर लगायी आग, अबतक मिले इतने व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने लगातार रिलीज होते हैं और धमाल भी मचाते है। भोजपुरी सिंगर्स की बात करें तो कुछ ऐसे ही जिनका नाम ही गाने को हिट करने के लिए काफी है। इस लिस्ट में शिल्पी राज (Shilpi Raj) का नाम भी टॉप पर है।

Bhojpuri Gana: शिल्पी राज का गाना ललकी घघरिया ने इंटरनेट पर लगायी आग, अबतक मिले इतने व्यूज
X

भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने लगातार रिलीज होते हैं और तहलका भी मचाते है। मौजूदा समय में भोजपुरी गाने को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। इन गानों को पसंद करने वालों का भी सोशल मीडिया पर जमावड़ा है। वहीं भोजपुरी सिंगर्स की बात करें तो कुछ ऐसे ही जिनका नाम ही गाने को हिट करने के लिए काफी है। इस लिस्ट में शिल्पी राज (Shilpi Raj) का नाम भी टॉप पर है। तभी शिल्पी का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाता है और लोग जमकर पसंद करते हैं।

इस बीच यूट्यूब पर शिल्‍पी राज का नया गाना 'ललकी घघरिया' (Lalki Ghaghariya) रिलीज हो गया है और आते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में शिल्पी राज लाल रंग का पोल्‍का डॉट्स वाला फ्रॉक पहनकर डांस कर रही हैं और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनकी दिलकश अदाएं और जलवा गाने में जबरदस्त दिख रहा है। गाने में उनका डांस लाजवाब है जो फैंस को भी झूमने को मजबूर कर रहा है। आलम यह है कि गाने पर लगातार व्यूज आ रहे हैं।

बता दें कि ये सॉन्ग सोनू सुधाकर द्वारा लिखा गया है और इसका म्यूजिक रोशन हेगड़े ने दिया है। इस गाने को शिल्पी राज के साथ अविनाश सिंह ने भी गाया है। इसे यूट्यूब पर दिलदार म्यूजिक भोजपुरी से 6 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया है और इस पर अब तक करीब ढाई लाख व्यूज आ चुके हैं। अब भोजपुरी गाने को चाहने वालों की संख्या लाखों में है, ये गाने देश में ही नहीं विदेशों में भी पसंद की जा रही है। भोजपुरी गानों की रील्स लगातार सोशल मीडिया पर तहलका मचाता है।

और पढ़ें
Next Story