Bhojpuri Gana: पवन सिंह पर छाया सृष्टि तारे का जादू, इंटरनेट पर वायरल है सुपरस्टार का नया रोमांटिक गाना Zindagi
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दिसंबर की शुरुआत के साथ ही काम को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह (Powerstar Pawan Singh) का 'तुमसा कोई प्यारा' (Tumsa Koi Pyara) रिलीज हुआ था। तो आज बुधवार को एक बार फिर पवन सिंह अपना नया गाना 'जिंदगी' (Zindagi) लेकर के आ गए हैं।

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दिसंबर की शुरुआत के साथ ही काम को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह (Powerstar Pawan Singh) का 'तुमसा कोई प्यारा' (Tumsa Koi Pyara) रिलीज हुआ था। तो आज बुधवार को एक बार फिर पवन सिंह अपना नया गाना लेकर के आ गए हैं। बुधवार सुबह ही पवन सिंह का एक रोमांटिक गाना 'जिंदगी' (Zindagi) रिलीज हुआ है। सुपरस्टार का गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया हुआ है।
पवन सिंह अपने इस लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो में बिल्कुल डीसेंट लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ उनकी लेडी लव के तौर पर सृष्टि तारे (Srushti Tare) नजर आ रही हैं। गाने में दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। 'जिंदगी' गाने में पवन सिंह का लवर अवतार देखने को मिल रहा है। पवन सिंह का 'जिंदगी' गाना काफी सादगी से भरा हुआ एक ब्यूटीफुल सॉन्ग है जिसे देखकर आपको रोमांटिक फील आने वाला है। यहां देखिए 'जिंदगी' म्यूजिक वीडियो सॉन्ग...
इस गाने में पवन सिंह के साथ पहली बार हरियाणा की फेमस सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar ) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। 'जिंदगी' गाने को पवन सिंह के साथ रेणुका पंवार ने अपने सुरों से सजाया है। गाने को 'वायरल भोजपुरी' (VYRL Bhojpuri) के यूट्यूब अकाउंट से आज ही रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो के लिरिक्स पिंकु बाबा (Pinku Baba) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक विनायक (Vinayak Vinayak) ने कंपोज किया है। कुछ घंटो में ही पवन सिंह के इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और सुपरस्टार के फैंस उनके जिंदगी सॉन्ग को खूब पसंद भी कर रहे हैं।