Bhojpuri Gana: पवन सिंह के साथ रिस्क लेके इश्क फरमा रहीं शिल्पी राघवानी, सुपरस्टार का नया गाना लेला हुआ रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों एक के बाद एक धड़ा धड़ गाने रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' (Bada Armaan Jage Ho) रिलीज हुआ था। तो अब पवन सिंह का एक नया गाना 'लेला' (Le La) रिलीद हुआ। पवन सिंह का ये गाना आज यानी कि 7 दिसंबर को रिलीज हुआ है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों एक के बाद एक धड़ा धड़ गाने रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' (Bada Armaan Jage Ho) रिलीज हुआ था। इस गाने को पवन सिंह के फैंस ने खूब पसंद भी किया था। तो अब पवन सिंह का एक नया गाना 'लेला' (Le La) रिलीद हुआ। पवन सिंह का ये गाना आज यानी कि 7 दिसंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होनें की जानकारी पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Pawan Singh Instagram) से पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।
पवन सिंह ने 'लेला' गाने का एक वीडियो क्लिप अपने पोस्ट में शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में इस गाने का लिंक शेयर किया है। इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) के साथ बोल्ड सीन्स देते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस ने कमाल का डांस किया है, तो सुपरस्टार ने इसमें गजब की परफॉर्मेंस दी है। शिल्पी इस 'लेला' गाने में फुल मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आते हैं। यहां देखिए 'लेला' म्यूजिक वीडियो...
पवन सिंह का ये लेटेस्ट गाना 'पीआरए फिल्म्स' (PRA Films) के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से आज सुबह 11 बजे रिलीज किया गया है। इस गाने को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। सुपरस्टार के साथ इस गाने में शिल्पी राघवानी उनकी प्रेमिका बनी नजर आ रही हैं। यह एक सोलो गाना है जिसे पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वाश (Raushan Singh Vishwash) और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है।