Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का नया बवाल सांग 'एहि खातिर आरा अईले' मचा रहा है धमाल, वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। तभी तो उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी क्रम में पवन सिंह का नया बवाल सांग 'एहि खातिर आरा अईले' यूटयूब पर धमाल मचा रहा है।

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का नया बवाल सांग एहि खातिर आरा अईले मचा रहा है धमाल, वीडियो वायरल
X

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भोजपुरी स्टार का नाम देश सहित विदेशों में भी पॉपुलर है। तभी तो उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी क्रम में नए साल 2022 पर पवन सिंह का नया बवाल सांग 'एहि खातिर आरा अईले' यूटयूब पर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं फैंस भी रील्स और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। पॉवर स्टार का यह गाना काफी वायरल हो रहा है।

गाने की बात करें तो पवन सिंह का यह गाना 'मां अम्मां फिल्म्स' यूटयूब चैनल से रिलीज हुआ है। वहीं गाने में पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। भोजपुरी एक्टर डैशिंग लुक के साथ अलग अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाने को चाहने वाले इस गीत को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। गाने में अनुपमा और पवन स्टेज पर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस को दीवाना बना रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना 'एहि खातिर आरा अईले' 30 दिसंबर 2021 को रिलीज हुआ था। गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वाश ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। पवन सिंह के इस गाने को अबतक 60 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। हालांकि इन आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि पवन सिंह एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं। पवन सिंह के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन्स फॉलोवर्स हैं।

और पढ़ें
Next Story