Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: इस गाने में डिंपल और पवन सिंह का रोमांस है जोरदार, देखिए वीडियो सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम काफी जाना माना है। सुपरस्टार के गाने चाहे नए हो या पुराने उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं पवन सिंह के गाने मीठा मीठा बथे कमरिया हो (Mitha Mitha Bathe Kamariya Ho) की जिसमें एक्टर ने स्क्रीन पर जोरदार रोमांस किया है।

Bhojpuri Gana: इस गाने में डिंपल और पवन सिंह का रोमांस है जोरदार, देखिए वीडियो सॉन्ग
X

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम काफी जाना माना है। सुपरस्टार के गाने चाहें नए हो या पुराने उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में आपको एक्टर का लाजवाब अंदाज देखने को मिलेगा। आज हम बात करने जा रहे हैं पवन सिंह के गाने 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' (Mitha Mitha Bathe Kamariya Ho) की जिसमें एक्टर ने स्क्रीन पर जोरदार रोमांस किया है।

'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह (Dimpal Singh) नजर आ रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग में पवन और डिंपल सिंह के बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। गाने में दोनों ताबड़तोड़ डांस के साथ जोरदार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गाने में पवन सिंह और डिंपल का अंदाज काफी कमाल का है। गाने में दिखाया गया है कि डिंपल अपने पति पवन का वेट करते करते टाइम काटती हैं और एक्टर के वापस आने के बाद वह उनसे खूब शिकायत करती हैं। यहां देखिए वीडियो....

'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' गाने को पवन सिंह ( ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। इस गाने को पिछले साल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 188,330,675 बार देखा गया है साथ ही साथ गाने को लाखों लाइक्स भी मिले हैं। इस गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी (Arun Bihari) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आशीष वर्मा (Ashish Verma) ने दिया है।

और पढ़ें
Next Story