Bhopuri Gana: हरियाणा की इस लोकप्रिय सिंगर के साथ पवन सिंह उड़ाने वाले हैं गर्दा, जल्द रिलीज होगा जिंदगी गाना
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हर दिन कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। सुपरस्टार सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वह अपने अपकमिंग सॉन्ग्स की जानकारी भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने 'जिंदगी' (Zindagi) के बारें में जानकारी दी है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हर दिन कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। सुपरस्टार सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वह अपने अपकमिंग सॉन्ग्स की जानकारी भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने 'जिंदगी' (Zindagi) के बारें में जानकारी दी है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार पहली बार मशहूर हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के साथ काम करने वाले हैं।
पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Pawan Singh Instagram) से अपने अपकमिंग सॉन्ग जिंदगी का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही सुपरस्टार ने इस गाने का टीजर (Zindagi Gana Teaser) इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। अपने नए गाने का पोस्टर शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा है, "उठ चूका है पर्दा! अब उड़ेगा असली गर्दा। आ रहे है आपके अपने भोजपुरी पावर-स्टार पवन सिंह और हरयाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार लेकर अपना नया ओरिजनल गाना, #ज़िन्दगी सिर्फ वायरल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर। #Zindagi #VYRLBhojpuri"
बता दें कि पवन सिंह का ये गाना 15 दिसंबर को रिलीज होगा। गाने का टीजर 'वायरल भोजपुरी' (VYRL Bhojpuri) यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस टीजर को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। टीजर के लास्ट में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भोजपुरी का पूरे विश्व में डंका बजे। आगे एक्टर ने कहा कि ये तभी हो सकता है जब दर्शकों का प्यार उन्हें मिले। इसके साथ ही सुपरस्टार ने अपने और रेणुका के लिए ऑडियंस से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मांगा है।