BHOJPURI GANA: निशा दुबे का नया 'पियवा के खिसी' गाना हुआ रिलीज, फैन ने कमेंट कर दे डाली नसीहत, देंखे वीडियो
निशा दुबे का हाल ही में एक नया गाना पियवा के खिसी रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होने के साथ ही निशा के एक फैन ने उन्हें नसीहत दे डाली है।

निशा दुबे का नया 'पियवा के खिसी' गाना हुआ रिलीज
भोजपुरी ऐक्ट्रेस निशा दुबे(Nisha Dubey) अपनी कातिलाना अदाओं से भोजपुरी इंडस्ट्री में जानी जाती है। निशा का हॉट एंड बोल्ड अंदाज उनके भोजपुरी फैंस के बीच बहुत मशहूर है। हाल ही में निशा का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में निशा के बोल्ड अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहें हैं। यह गाना एडल्ट सॉन्ग है। गाने को आवाज निशा दुबे ने दी है।
गाने के रिलीज होने के साथ ही इस पर विवाद भी खड़ा हो गया है। बता दे कि 25 अप्रैल को निशा दुबे ने गाने का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जहां कई लोगों ने गाने की तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने गाने में दिखायी गई अश्लीलता पर एक्ट्रेस को ख़री खोटी सुना दी है। उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर उन्हें इस गाने को लेकर खूब आलोचना की है। अपनी आलोचना सुनने के बाद निशा फैन से ही भिड़ गयी। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने निशा दुबे के गाने के प्रोमो पर कमेंट किया- "ऐसा सब गाना बनाकर आप लोग एक औरत होकर देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को बदनाम कर रही है। आप लोग थू है ऐसे सोच व गीत पर,,,हमारा भोजपुरी इसीलिए बदनाम हो रहा है। जिस देश मे भाभी को माँ का दर्जा दिया जाता है उस देश के कुछ आप जैसे मानसिकता वाले लोग देवर-भाभी पर गाना बनाकर बदनाम करने की जो भोजपुरी में रवैया बना रखा है बहुत ही गंदी मानसिकता की प्रतीक दे रही है आप।"
जिसके जवाब में निशा ने लिखा- "आप मुझे ये बताइए क्या देवर-भाभी का रिश्ता इतना कमजोर है कि एक गाना गाने से खराब हो जाता है। ये आपकी सोच है, हम लोग बस पब्लिक के एंटरटेनमेंट के लिए गाते हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि जो गाया वो सही है, जो बोल दिया वो सच हो गया। आप इसके बारे में सोचिए।" साथ ही निशा ने यह भी कहा कि उनके गाने अश्लील नहीं होते हैं।