Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: निरहुआ के सामने तौलिया लपेटे आईं अंजना सिंह तो एक्टर का हुआ ये हाल, देखिए बोल्ड वीडियो...

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं। उनके नए से लेकर के पुराने गाने सभी जबरदस्त हिट होते हैं। हाल ही में निरहुआ का एक पुराना गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल 'सुहाग वाली रतिया पूरा करबs राजा' (Suhag Wali Ratiya pura Karab Raja) हैं।

Bhojpuri Gana: निरहुआ के सामने तौलिया लपेटे आईं अंजना सिंह तो एक्टर का हुआ ये हाल, देखिए बोल्ड वीडियो...
X

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं। उनके नए से लेकर के पुराने गाने सभी जबरदस्त हिट होते हैं। हाल ही में निरहुआ का एक पुराना गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल 'सुहाग वाली रतिया पूरा करबs राजा' (Suhag Wali Ratiya pura Karab Raja) हैं। गाने में एक्टर का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। गाने में निरहुआ के साथ अंजना सिंह (Anjana Singh) ने गजब का डांस किया है।

'सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा' गाने में निरहुआ (Nirahua) और अंजना सिंह ने कमाल का अभिनय किया है। इस वीडियो सॉन्ग में दोनो की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। गाने में अंजना सिंह ने काफी बोल्ड अंदाज में डांस किया है। इस गाने में सुहागरात के सीन दिखाए गए हैं। गाने के लिरिक्स सुहाग रात की कहानी को बयान कर रहे हैं, जहां एक्ट्रेस तो इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और एक्टर को इसके लिए मना रही हैं। यहां देखिए बोल्ड वीडियो सॉन्ग...

दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह का ये गाना उनकी फिल्म 'हथकड़ी' (Hathkadi) से लिया गया है। इस गाने को 'वेव म्यूजिक भोजपुरी' (Wave Music Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, साथ ही इसे लाखों बार देखा जा चुका है। फिल्म 'हथकड़ी' में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह के साथ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नजर आए थे। इस फिल्म के गानों को खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, कल्पना (Kalpana) और इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने गाया था। 'हथकड़ी' फिल्म को निरहुआ और खेसारी के फैंस ने खूब पसंद किया था।

और पढ़ें
Next Story