Bhojpuri Gana: MMS लीक होने के बाद आया त्रिशाकर मधु का पहला गाना, यहां देखिए वीडियो सॉन्ग
भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु पिछले महीने काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल पिछले दिनों एक्ट्रेस का एक अश्लील वीडियो लीक हो गया था जिसके कारण त्रिशा हर ओर चर्चा में थी। अब हाल ही में एक भक्ति गीत 'काहे मैया नहीं अईले गे' रिलीज हुआ है, जिसमें त्रिशाकर मधु को देखा गया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu) पिछले महीने काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल पिछले दिनों एक्ट्रेस का एक अश्लील वीडियो लीक हो गया था जिसके कारण त्रिशा हर ओर चर्चा में थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से अपील की थी कि इस वीडियो को शेयर न करें और डिलीट कर दें। इस घटना के बाद एक्ट्रेस कहीं गायब हो गईं थी। खबरें आईं की एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार हो गई हैं। इन सारी घटनाओ के बाद अब पहली बार एक्ट्रेस सामने आई हैं। हाल ही में एक भक्ति गीत 'काहे मैया नहीं अईले गे' (Kahe Maiya Nahi Aile Ge) रिलीज हुआ है, जिसमें त्रिशाकर मधु को देखा गया है।
आज से नवरात्री शुरु हो गए हैं, तो अब माता के गीत चारो ओर सुनने को मिलेंगी। हाल फिलहाल में भोजपुरी सिंगर रौशन सिंह का एक देवी भक्ती गीत रिलीज हुआ है। इस भक्ति गीत में रौशन सिंह के साथ त्रिशाकर मधु भी नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस का एक दम देसी अवतार नजर आ रहा है। इस माता के भजन में त्रिशा आपको पूरी तरह से भक्ति में डूबी नजर आएंगी। यहां देखिए गाना....
इस गाने को गाया सिंगर रौशन सिंह (Raushan Singh) ने है साथ ही साथ उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है। 'काहे मैया नहीं अईले गे' माता का भजन वेद एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल से आज यानी की 7 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। इस माघी देवी गीत 2021 के लिरिक्स अमन अलबेला ने लिखे हैं। आपको बता दें कि त्रिशाकर मधु भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। जबसे एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो वायरल हुआ तभी से त्रिशाकर मधु के कई गाने वायरल होते रहते हैं।