Bhojpuri Gana : खेसारी के गाने मउगी खेले पब्जी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 2 दिन में 42 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव का गाना 'मउगी खेले पब्जी' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को खेसारी ने ही अपनी आवाज से सजाया है।

Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में पूरा रुतबा है जैसे ही उनकी फिल्में और गाने आते है वो ट्रेंडिंग में आने लगते है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा देते है।
एक बार फिर से खेसारी लाल यादव एक गाना लेकर आए है। जिसका नाम है मउगी खेले पब्जी। गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को सिर्फ 2 दिन में ही 42 लाख 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गाने का वीडियो यहां देखें:
गाने को खेसारी ने ही अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे है और इस गाने का म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। बात की जाए खेसारी लाल यादव की तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते है। वे गाने के साथ साथ एक्टिंग में भी अपने दर्शकों का दिल जीत लेते है।