Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी 'सलवार धरा गईल बा' गाने ने मचाई धूम, बार-बार वीडियो देख रहे लोग

यू ट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने के फैंन हुए भोजपुरी लोग। अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है गाने का वीडियो

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सलवार धरा गईल बा गाने ने मचाई धूम, बार-बार वीडियो देख रहे लोग
X

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही यू ट्यूब (Youtube) से लेकर दूसरे (Social Media Platform) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी छा जाते हैं। इसकी वजह उनकी भोजपुरी सिनेमा में बडी फैंन फॉलोविंग होना है। इसी कडी में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच खेसारी का एक और वीडियो इन दिनों ट्रेडिंग में बना हुआ है। लोग इस गाने को खासा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसका वीडियो सॉन्ग जबरदस्त तरीके से व्यूज बटौर रहा है। इसकी वजह गाने के बोल भी कुछ ऐसा होना है। जिससे लोग खुद ब खुद इसके दिवाने हो जाये।

इस गाने को बार बार देख रहे लोग

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 69 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे गाने का वीडियो देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे है। जबकि खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने 'सलवार धरा गईल बा पेटी में' (Salwar Dhara Gail Peti Me) का संगीत शंकर सिंह ने दिया है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। करीब दो साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किये गये। इस गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इस पर अभी भी व्यूज की संख्या आगे जा रही है।

इस एल्बम से मिली थी सफलता

भोजपुरी सिनेमा में गायक के रूप में एंट्री कर अभिनेता और अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav) को पहली बार बार सफलता अपनी (Bhojpuri Album) भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। खेसारी 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गये। खेसारी की गायकी भी कमाल की है। इसकी वजह उनकी गायकी में उनका अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करना है। जिसको लोगा खासा पसंद करते हैं। खेसारी इस समय भोजपुरी सिनेमा डिमांडिग सिंगर और अभिनेताओं में से एक है।

और पढ़ें
Next Story