Bhojpuri Gana: गर्लफ्रेंड से नाराज हुए खेसारी लाल, बोले- 'तू कुत्ते से दिल लगा ले'
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव का हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। कुछ दिनों पहले सुपरस्टार का गाना 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' (Tu Kutte Se Dil Laga Le) रिलीज हुआ था।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव का हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। कुछ दिनों पहले सुपरस्टार का गाना 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' (Tu Kutte Se Dil Laga Le) रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर नंबर 7 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गानें को रिलीज के 6 घंटों के अंदर ही 1 मिलियन व्यूज मिल गए थे। इस जानकारी को खेसारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Khesari Lal Yadav Instagram) से शेयर किया था।
इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज हैं और उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें मनाते हुए दिखाई दे रहें हैं। गाने में एक्ट्रेस का हॉट लुक आपको दीवाना बना देगा। खेसारी लाल भी 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' गाने में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के बीच होनें वाली नोकझोंक को दिखाया गया है। गाने में एक्ट्रेस और खेसारी ने जबरदस्त डांस किया है।
'तू कुत्ते से दिल लगा ले' गाना 23 नवंबर को 'सारेगामा हम भोजपुरी' (Saregama Hum Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। इस गानें को अबतक 5,916,340 बार देखा गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अंकिता पांडे (Ankita Pandey) नजर आईं हैं। इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने साथ मिलकर गाया है और इसके बोल अजय बच्चन (Ajay Bachchan) ने लिखे हैं। गानें का म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है।