Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल और पवन सिंह की यूट्यूब पर भिड़ंत, जानिए किसका गाना कर रहा इंटरनेट पर राज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yaday) और पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की भिड़ंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच इन दिनों काफी बहसा बहसी चल रही है। वहीं इन दोनों स्टार्स के गाने 'पानी पानी भोजपुरी' और 'तुमसा कोई प्यारा' में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल और पवन सिंह की यूट्यूब पर भिड़ंत, जानिए किसका गाना कर रहा इंटरनेट पर राज
X

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yaday) और पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की भिड़ंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच इन दिनों काफी बहसा बहसी चल रही है। जहां एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह ने इशारों इशारों में खेसारी लाल पर निशाना साधा था। वहीं खेसारी ने पॉवर स्टार की इस बात का जवाब देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Khesari Lal Instagram) से एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह पवन सिंह को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा दोनों स्टार्स के लेटेस्ट रिलीज हुए गाने भी यूट्यूब पर एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' (Tumsa Koi Pyaara) 10 दिसंबर को 'टिप्स भोजपुरी' (Tips Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। पवन सिंह का ये गाना गोविंदा की फिल्म खुद्दार का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में पवन सिंह के साथ सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और लेखा प्रजापति (Lekha Prajapati) नजर आ रही हैं। वहीं गायकी में पवन सिंह का साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स जहां रौशन सिंह विश्वास (Raushan Singh Vishwas) ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है। पवन सिंह के इस गाने को अबतक 34 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है।

अब बात करते हैं खेसारी लाल यादव के 'पानी पानी भोजपुरी' (Paani Paani Bhojpuri) गाने की। खेसारी लाल का ये गाना 9 दिसंबर को 'सारेगामा हम भोजपुरी' (Saregama Hum Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। इस गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं। खेसारी का ये गाना फेमस रैपर बादशाह (Badshah) के 'पानी पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन है। गाने को लिखा अजीत मंडल (Ajit Mandal) ने है और इसका म्यूजिक शुभम राज (Shubham Raj) ने दिया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसी के साथ खेसारी का ये गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड करने के साथ खेसारी लाल पवन सिंह से आगे निकल गए हैं।

और पढ़ें
Next Story