Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल ने शेयर किया अपने नए गाने का टीजर, अक्षरा सिंह के साथ तगड़ा रोमांस करते आए नजर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Khesari Lal Yadav Instagram) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पो

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल ने शेयर किया अपने नए गाने का टीजर, अक्षरा सिंह के साथ तगड़ा रोमांस करते आए नजर
X

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Social Media) पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैंस के लिए खेसारी आए दिन अपने काम से जुड़ी जानकारियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Khesari Lal Yadav Instagram) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सुपरस्टार ने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से जुड़ी कई जानकारी शेयर की है।

खेसारी लाल यादव ने अपने अपकमिंग सॉन्ग 'पानी पानी' (Pani Pani) का टीजर शेयर किया है। इस टीजर (Pani Pani Teaser) को शेयर करते हुए कैप्शन में खेसारी ने लिखा है, "आप सभी का इंतजार यही होता है खत्म...#पानीपानी अब भोजपुरी में! अब टीज़र आउट! आप सभी को प्यार।" सुपरस्टार के इस पोस्ट को अब तक करीबन 1 लाख लोग देख चुकें हैं। वही यूट्यूब पर इस टीजर के व्यूज साढ़े 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव फेमस रैपर बादशाह (Badshah) के 'पानी पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन (Pani Pani Bhojpuri Version) लेकर के आ रहे हैं। खेसारी का ये भोजपुरी वर्जन 'पानी पानी' सॉन्ग 9 दिसंबर को रिलीज होनें वाला है। इस गाने में खेसारी लाल भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ तगड़ा रोमांस करते हुए नजर आएंगे। गाने के टीजर में जहां अक्षरा सिंह का लुक एक दम हॉट है। वहीं सुपरस्टार खेसारी लाल सॉन्ग के टीजर में एक दम धांसू नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story