Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: 'दो घूंट' के भोजपुरी वर्जन ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, खेसारी के गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। खेसारी की बात करें तो हिंदी गानों के भोजपुरी रिमिक्स को लेकर वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।

Bhojpuri Gana: दो घूंट के भोजपुरी वर्जन ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, खेसारी के गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज
X

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)अपने दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। उनका गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाता है और लोग काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी गाने को चाहने वालों की संख्या लाखों में है। वहीं खेसारी की बात करें तो हिंदी गानों के भोजपुरी रिमिक्स को लेकर वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। बादशाह (Badshah) के साथ 'पानी-पानी' रिमिक्स के सुपरहिट होने के बाद अब वे 'दो घूंट' गाने की भी रीमिक्स लेकर आए हैं।

बता दें कि 'दो घूंट' में निया शर्मा (Nia Sharma)ने अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को काफी आकर्षित किया था। यह एक सफल आइटम सांग रहा। वहीं भोजपुरी रिमिक्स में भी नमृता मल्ला (Namrita Malla) के अदाएं किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। वहीं गाने की बात करें तो खेसारी वीडियो में एक पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ऊपर पुलिस की वर्दी और नीचे ब्लू जीन्स पहन रखा है। इस गाने के क्लिप को शेयर करते हुए खेसारी ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा कि "'दो घूंट'को जबरदस्त प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद! अभी बहुत रिकॉर्ड बनाना है। लव यू"


यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) यू-ट्यूब से 4 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया है। गाने पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं। इस गाने में खेसारी के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में खेसारी लाल के ऑपोजिट नम्रता मल्ला है। अजीत मंडल ने इस गाने को लिखा है जबकि शुभम राज ने म्यूजिक दिया है। इस वीडियो को टीम संजू ने तैयार किया है और गाने का डायरेक्शन बिभान्शु तिवारी का है।

और पढ़ें
Next Story