Bhojpuri Gana: दिलकश अदाओं से निरहुआ को मदहोश कर रही हैं काजल राघवानी, इंटरनेट पर सेक्सी वीडियो मचा रहा धमाल
आज भोजपुरी इंडस्ट्री में कई कलाकार हैं जो अपनी पहचान बनाने की होड़ में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिनसे भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान है। इंडस्ट्री को कामयाब बनाने में इन चेहरों के योगदान सराहनीय है। ऐसे ही नामचीन चेहरे हैं दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)। दोनों इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार है और इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोविंग है।

आज भोजपुरी इंडस्ट्री में कई कलाकार हैं जो अपनी पहचान बनाने की होड़ में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिनसे भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान है। इंडस्ट्री को कामयाब बनाने में इन चेहरों के योगदान सराहनीय है। ऐसे ही नामचीन चेहरे हैं दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)। दोनों इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार है और इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोविंग है। इन सेलेब्स की पॉपुलैरिटी किसी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। यही वजह है कि आए दिन इनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में निरहुआ और काजल का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया' (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan)। इस गाने में काजल और निरहुआ की जोड़ी धमाल मचा रही है। दोनों के बीच एक जबरदस्त केमेस्ट्री है। वीडियो में काजल पानी में भींगी नजर आ रही हैं और निरहुआ को मनाने की कोशिश कर रही हैं। सेक्सी वीडियो सॉन्ग को कल्पना, रजनीश मिश्रा और खुशबू जैन ने गाया है।
वायरल हो रहे इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत राजेश रजनीश ने दिया है। यह वीडियो सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है और निर्माण अंजय रघुराज ने किया है। 'पटना से पाकिस्तान' में दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह और अशोक समर्थ जैसे सितारे हैं। यह गाना हमार भोजपुरी यूट्यूब पर 14 अप्रैल 2015 को रिलीज हुआ है और अबतक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।