Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: लॉकडाउन के बीच खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सॉन्ग किया रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लॉकडाउन (Lockdown) के बीच खेसारी लाल यादव ने अपनी भोजपुरी फिल्म एक साजिश जाल का गाना अन्हार का के घर सतईबा रात भर को मिल रहें धमाकेदार व्यूज

Bhojpuri Gana: लॉकडाउन के बीच खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सॉन्ग किया रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
X

भोजपुर सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अपना गाना (Youtube) यू ट्यूब पर रिलीज कर दिया है। दो दिनों के अंदर ही इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) पर लाखों व्यूज आ गये है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर छा गया है। इस नए गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) नजर आ रही हैं। इस गाने में शुभी और खेसारी का डांस और रोमांस लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं गाने के जबरदस्त बढ़ते व्यूज को देखकर मालूम होता है कि ये लॉकडाउन में सुपरहिट साबित हो सकता है।

इस भोजपुरी मूवी का गाना किया रिलीज

दरअसल, खेसारी लाल (Khesari lal yadav) और शुभी का वायरल (Viral) हो रहा ये भोजपुरी गाना फिल्म 'एक साजिश जाल' का है। जिसको उन्होंने लॉकडाउन के बीच यू ट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इन दिनों यह गाना 'अन्हार का के घर सतईबा रात भर' (Anhar ka ke ghar tu sataiba raat bhar)को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। वहीं इसके हिट होने के पीछे खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस शुभी शर्मा की कमाल की कैमिस्ट्री है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

तीन दिन में मिलें 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज

खेसारी और शुभी शर्मा के इस गाने को पिछले तीन दिन में 5 लाख से भी ज्यादा लोग चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर शेयर किया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना (Top Trending) टॉप ट्रेडिंग में रहेगा। गाने के वीडियो में शुभी शर्मा हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। वो खेसारी से किसी बात पर खफा हैं और खेसारी दिलो-जान से उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

और पढ़ें
Next Story