Bhojpuri Gana: इस हसीना के साथ 'निरहुआ ने खेला चुम्मा वाला खेल', 11 बार किया Kiss तो वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी लोगों के चहेते निरहुआ (Nirahua) का जादू इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। एक्टर की दिन-प्रतिदिन फैन फोलोविंग बढ़ रही है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सुपरस्टार हैं, जो न केवल एक अच्छे सिंगर हैं बल्कि एक अद्भुत एक्टर भी हैं। अपने रोमांस के लिए पॉपुलर इस मशहूर अभिनेता का एक 'किस' वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी लोगों के चहेते निरहुआ (Nirahua) का जादू इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। एक्टर की दिन-प्रतिदिन फैन फोलोविंग बढ़ रही है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सुपरस्टार हैं, जो न केवल एक अच्छे सिंगर हैं बल्कि एक अद्भुत एक्टर भी हैं। अपने रोमांस के लिए पॉपुलर इस मशहूर अभिनेता का एक 'किस' वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) को किस करते नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और संचिता का ये बीच सड़क पर किस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह दोनों की भोजपुरी फिल्म का एक क्लिप है जो तहलका मचा रही है। निरहुआ और संचिता के इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं हर कोई निरहुआ और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि एक्टर का अंदाज निराला है।
ये किस सीन निरहुआ और संचिता की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' (Nirhua Hindustani 2) के एक गाने का है और इस गाने के बोल हैं 'निरहुआ ने खेला चुम्मा वाला खेल' (nirahua ne khela chumma wala khel)। यह फिल्म 5 साल पहले रिलीज हुई थी लेकिन आज भी उनके कई वीडियो क्लिप और गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस फिल्म में निरहुआ और संचिता के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी हैं। निरहुआ और संचिता के इस गाने में भोजपुरी एक्टर ने अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड को एक नहीं बल्कि 11 बार किस किया है।