Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आम्रपाली दुबे को हुआ प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, निरहुआ ने दिया ऐसा रिएक्शन

कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के जबरदस्त फेशियल एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं। सादगी से भरा हुआ उनका चेहरा इस वीडियों में वाकई बहुत सुंदर लग रहा हैं।

Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey shares video on instagram Dinesh Lal Yadav Nirahua gave such reaction
X

आम्रपाली दुबे को हुआ प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, निरहुआ ने दिया ऐसा रिएक्शन

भोजपुरी सिनेमा की दमदार कलाकार आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाते हुए इन दिनो लोगो को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर लगभग हर रोज़ कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वह कभी अपनी खूबसूरत फोटो, तो कभी कोई मज़ेदार वीडियो शेयर कर अपने फैंस का दिल बहला रहीं हैं। उनके फैंस कभी उनके डांस से तो कभी उनकी अदाओं से दीवाने हो रहे हैं।

अभी कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के जबरदस्त फेशियल एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं। सादगी से भरा हुआ उनका चेहरा इस वीडियों में वाकई बहुत सुंदर लग रहा हैं। वीडियों के बैकग्राउंड में निरहुआ का सॉन्ग 'अल्लाह हमके प्यार- प्यार हो गयिल' सुनाई दे रहा है। देखिये वीडियों....

इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने एक कैप्शन भी दिया हैं। कैप्शन में आम्रपाली ने लिखा हैं, 'क्या कमाल का गाना है।' सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं तभी तो वीडियो शेयर होने के एक घंटे के अंदर ही इस पर हजारों लाइक मिल चुके हैं। वैसे इस वीडियो पर कई भोजपुरी सेलेब्स ने कॉमेंट भी किया हैं। वहीं आम्रपाली के ऑनस्क्रीन हीरो दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) ने इस पर आंखो में दिल वाले कई इमोजी के साथ किस इमोजी भी कॉमेंट किया है। वैसे इस फिल्मी जोड़ी के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि आम्रपाली या निरहुआ कोई भी इस बात पर अपने सिर्फ दोस्त होने की बात ही करते हैं।

और पढ़ें
Next Story