Bharat Box Office Collection: सलमान की भारत 100 करोड़ के पार, बनाया नया रिकॉर्ड
सलमान खान और कैटरीना की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले दिन के कलेक्शन के मामले में ईद पर रिलीज सलमान का पिछली सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

सलमान खान(salman khan) और कैटरीना(katrina kaif) की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले दिन के कलेक्शन के मामले में ईद पर रिलीज सलमान का पिछली सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
यही नहीं इस फिल्म ने 2019 में भी रिलीज हुई सारी फिल्मों का पहले दिन के कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा था। 3 दिन में इस फिल्म ने कुल 95.50 करोड़ की कमाई की थी। आज यानी चौथे दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली कुल 14 फिल्में सलमान खान की झोली में जा चुकी हैं यह एक नया रिकॉर्ड है।
As #Bharat cruises past ₹ 💯 cr mark today [Day 4], Salman Khan sets another benchmark: Highest number of films in ₹ 💯 cr+ Club... The tally rises to 14 with #Bharat... Breakup:
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2019
⭐️ ₹ 300 cr: 3
⭐️ ₹ 200 cr: 2
⭐️ ₹ 100 cr: 9
India biz.
सलमान भारत की सफलता के साथ साथ अपनी पिछली सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। भारत में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और सुनिल ग्रोवर भी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App