हरियाणा से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, ग्लैमर का तड़का लगाकर कर रही हैं दिलों पर राज
हरियाणा जैसे छोटे राज्य की बेटियां अब हर फील्ड में ऊंचाइयों को छू रही हैं। वहीं अगर इस राज्य का बॉलीवुड से कनेक्शन जोड़े तो हरियाणा से कई ऐसे सेलेब्स हैं जो शोबिज की दुनिया में धाक जमा चुके हैं। सुपरस्टार्स बनने की ख्वाइश लिए कई लोग हरदिन मुंबई पहुंचते हैं लेकिन बहुत कम लोगों की ख्वाइश पूरी होती है।

हरियाणा जैसे छोटे राज्य की बेटियां अब हर फील्ड में ऊंचाइयों को छू रही हैं। वहीं अगर इस राज्य का बॉलीवुड से कनेक्शन जोड़े तो हरियाणा से कई ऐसे सेलेब्स हैं जो शोबिज की दुनिया में धाक जमा चुके हैं। सुपरस्टार्स बनने की ख्वाइश लिए कई लोग हरदिन मुंबई पहुंचते हैं लेकिन बहुत कम लोगों की ख्वाइश पूरी होती है। बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हरियाणा की हैं और आज ग्लैमर का तड़का लगाकर लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।
जूही चावला (Juhi Chawla)
90 के दशक की टॉप अभिनेत्री जूही चावला का जन्म 1967 में हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने कई बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में की हैं। वह मिस इंडिया 1984 भी रह चुकी हैं।
मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat)
हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्में की बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता, पवन चोपड़ा, अंबाला छावनी में भारतीय सेना के एक व्यापारी और आपूर्तिकर्ता हैं।
मेघना मलिक (Meghna Malik)
मेघना मलिक का जन्म हरियाणा के सोनीपत में एक अंग्रेजी प्रोफेसर रघुवीर सिंह मलिक के घर हुआ था। वह टीवी सीरियल्स में सक्रिय हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सपना चौधरी (Sapna Choudhary)
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी का जन्म रोहतक में हुआ था। वह अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अभिनेत्री पत्रलेखा भी मुख्य भूमिका में हैं।