इस वजह से अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 बार देखी थी हेमा मालिनी की फिल्म ''सीता और गीता''
राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अटल बिहारी वायपेयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने न सिर्फ राजनीति में अपने को साबित किया बल्कि कविताओं के सागर में भी गोते लगाए हैं।

राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अटल बिहारी वायपेयी फिल्हाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उन्होंने न सिर्फ राजनिति में अपने को साबित किया बल्कि साहित, कविताओं के सागर में भी गोते लगाए हैं।
लेकिन आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फिल्म देखने का भी शौक था। अटल बिहारी वाजपेयी को अभिनेत्री हेमा मालिनी की एक फिल्म इतनी भा गई कि उन्होंने हेमा मालिनी की फिल्म को 25 बार देखा।
बता दें कि अटल बिहारी वायपेयी को हेमा मालिनी की फिल्म सीता और गीता काफी पसंद आई। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने सीता और गीता दोनों का किरदार प्ले किया था। इसी कारण उन्हें यह फिल्म पसंद आई। हेमा मालिनी अभी यूपी के मथुरा से भाजपा सांसद हैं।
बता दें कि अटल बिहारी अभी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों से ही उनकी हालत नाजुक चल रही है। अभी तक उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं है। एम्स द्रारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि अटल जी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App