असम का ये गरीब लड़का जीत गया डांस की ट्रॉफी, चंद मिनटों में बन गया लखपति
शो जीतते ही बिर पर ईनामों की बौछार हो गई।

गांव में छोटे-छोटे स्टेज पर डांस करने वाला बिर राधा शेर्पा अब विजेता बन गया है। असम के छोटे से गांव से निकल मुंबई पहुंचा ये लड़का आज सबके दिलों पर छा गया। बिर ने स्टार प्लस के मोस्ट एंटरटेनिंग डांस रिएलिटी शो 'डांस प्लस 3' की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है।
असम के छोटे से गांव में डांस करने वाला ये लड़का अपनी मां के लिए एक साड़ी खरीदना चाहता था जिसके लिए वह दिन राम मेहनत कर रहा था।
आज बिर एक जाना पहचाना नाम है जिसकी वजह उसका खतरनाक डांस है। मास्टर पुनीत की गैंग के बिर राधा शेरपा ने डांस प्लस के तीसरे सीजन की ट्राफी जीती है। इसके साथ ही बिर पर ईनामों को बौछार हो गई।
A post shared by bir_radha_sherpa (offical) (@bir_radha_.sherpa) on
शो में यूं तो अमरदीप सिंह नाट फर्स्ट रनरअप, आर्यन पात्रा दूसरे और तरुण-शिवानी तीसरे रनरअप घोषित किए गए। फिनाले की ट्रॉफी जीतने के बाद बिर ने अपने मेंटर और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
हाथ में ट्रॉफी थामे उन्होंने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
असम के सिलचर के रहने वाले बिर ने शो में बताया था कि वह अपनी मां का नाम अपने नाम के साथ लगाता है। राधा बिर की मां का नाम है। शो जीतते ही बिर पर ईनामों की बौछार हो गई। इनाम के तौर पर बिर को 25 लाख रुपए, एक कार, ओपो फोन के अलावा 1 लाख का एमोजोन वाउचर मिला है। एक सेकंड में यह लड़का लखपति बन गया।
शनिवार रात फिनाले एपिसोड की शूटिंग हुई। बिर पुनीत के गैंग के थे उन्होंने अपने यूनिक डांस स्टाइल से कई बार जज को प्रभावित किया। इससे पहले बिर डांस इंडिया डांस लिटिल में भी नजर आ चुके हैं।
A post shared by bir_radha_sherpa (offical) (@bir_radha_.sherpa) on
शो जीतने के बाद बीर राधा शेरपा ने कहा, "इस शो का हिस्सा बनना शानदार अनुभव था। रेमा सर और स्टार प्लस ने मुझे सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं दिया, उन्होंने मुझे असल जिंदगी जीने का मौका दिया जिसके बारे में मैं नहीं जानता था।" बिर ने अपने डांस से शो में आने वाले सभी गेस्ट को अपना फैन बना लिया था। रणवीर सिंह उनके इन्हीं फैंस में से एक हैं।
ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा रहा। फिल्म 'जुड़वां-2' की स्टारकास्ट वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। साथ ही सुनील ग्रोवर दर्शकों को गुदगुदाते नजर आए। इस डांस रियलिटी शो ने न बिर को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया बल्कि नई जिदंगी भी दे दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App