Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोलमाल अगेन: अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

फिल्म गोलमाल अगेन में अरशद वारसी ने माधव सिंह घई का रोल प्ले किया है।

गोलमाल अगेन: अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
X

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी के करियर की सबसे ज्यादा सफल और लोकप्रिय फिल्म 'गोलमाल' और 'मुन्ना भाई' सिरीज अभिनेता को एक ही समय में ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने 'गोलमाल' के लिए 'हां' कहने में समय लिया था।

'गोलमाल' सिरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी तथा तुषार कपूर हैं। अरशद वारसी ने बताया कि जब शेट्टी ने इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने तत्काल 'हां' नहीं कहा था क्योंकि वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थे।

अरशद ने कहा कि यह तत्काल हां नहीं था। मैं उस समय 'लगे रहो मुन्नाभाई' की शूटिंग कर रहा था और मैं उस समय यह फिल्म नहीं कर सकता था। लेकिन बाद में लगे रहो मुन्नाभाई की तारीख आगे बढ़ गई और मैंनें गोलमाल के लिए हामी भर दी।

वारसी ने कहा है कि अगर गोलमाल सिरीज की ताजा कड़ी सफल रही तो पांचवी कड़ी भी बन सकती है। वह कभी भी फिल्मों को लेकर यह नहीं सोचते हैं कि इसमें एक अभिनेता है या कई हैं। वह फिल्म की कहानी और अपने किरदार को ध्यान में रखते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story